क्या आपका फोन भी होता है हैंग? फैक्ट्री रिसेट से पहले जान लें ये बात, वरना उड़ जाएगा सारा डेटा

Smartphone Hanging Problem: कई लोगों का स्मार्टफोन बार-बार हैंग करता है. इस झंझट से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग फैक्ट्री रिसेट का ऑप्शन चुनना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि फोन रिसेट करने से फोन में क्या-क्या बदलाव आते हैं?

Published date india.com Published: January 12, 2026 8:48 PM IST
क्या आपका फोन भी होता है हैंग? फैक्ट्री रिसेट से पहले जान लें ये बात, वरना उड़ जाएगा सारा डेटा

Smartphone Performance Tips : आज के समय में स्मार्टफोन को कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद यह अटक-अटक के चलना शुरू हो जाते है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हम अपने फोन में लिमिट से ज्यादा से फाइलें और ऐप्स को इनस्टॉल करते हैं. नतीजा यह निकलता है कि फोन बार-बार हैंग मारता है और टच करने पर भी देर से रिस्पॉन्स करता है. इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई लोग फैक्ट्री रिसेट यानि फॉर्मेट कर देते हैं, जिससे फोन की स्पीड बढ़ जाती है. लेकिन टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि छोटी-मोटी परेशानियों के लिए हर बार रिसेट करना सही नहीं होता है, क्योंकि इसमें ऐप्स फिर से इनस्टॉल करना और डेटा रिकवर करने में बड़ी झंझट होती है. इसलिए आइए जानते है कि आखिर वो कौन से हालात हैं जब आपको अपना फोन रिसेट करना चाहिए.

पहले समझें फैक्टी रिसेट क्या होता है?

जब लोग अपने फोन को फैक्ट्री रिसेट करते हैं, तो फोन में मौजूद लगभग सभी डेटा पूरी तरह क्लियर हो जाता है. इससे फोन का प्रोसेसर फास्ट हो जाता है और उसके ऊपर से वर्कलोड भी कम होता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि फोन का बार-बार हैंग होना, अचानक से बंद होना और जो तेजी से बैटरी खत्म होती थी, उसमें भारी कमी दिखने को मिलती है. जिसका मतलब है कि काफी हद तक फोन की कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं. रिसेट के बाद फोन बिल्कुल वैसा ही चलता है जैसे फोन डब्बे से निकालते समय एकदम नया था. इसमें से लगभग फालतू ऐप्स, जंक फाइलें और पुरानी सेटिंग्स पूरी तरह हट जाती हैं.

फैक्ट्री रिसेट करना कब फायदेमंद होता है?

अगर आपका फोन में बार-बार हैंग होता हैं,  खुद ही बंद हो जाता है या फिर हद से ज्यादा गर्म होने लगा है, तो ऐसेे हालात में फैक्ट्री रिसेट करना एक सही ऑप्शन बचता है. इसके अलावा, फोन चार्ज करने के बाद बैटरी बहुत तेजी कम होती है और ऐप्स अपने आप बंद हो रहे हैं, तो समझ लीजिए फोन को सफाई की जरूरत है. बता दें कि अक्सर सॉफ्टवेयर अपडेट करना और फोन में मौजूद फालतू डेटा को हटाने से भी कम बन जाता है, लेकिन लेकिन जब ये सब छोटे-मोटे तरीके फेल हो जाएं, तभी आपको फैक्ट्री रिसेट वाला कदम उठाना चाहिए.

रिसेट से पहले जरूरी डेटा सुरक्षित रखें

यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि फैक्ट्री रिसेट करने की वजह से फोन का सभी डेटा रिवूम हो जाता है. जिसमें फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स आदि शामिल हैं. इस परेशानी से बचने के लिए सबसे पहले इनका बैकअप तैयार कर लें, ताकि बाद में कोई अहम जानकारी न छूट जाए.

रिसेट के बाद करें ये काम 

फोन रिसेट के बाद सिर्फ उन्हीं ऐप्स को इनस्टॉल करना चाहिए, जिन्हें आप रोजान सबसे ज्यादा में इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, उन ऐप्स को बिल्कुल भी इनस्टॉल ने करें, जिनका साइज बहुत बड़ा होता है. इससे फोन एकदम साफ रहता है, स्टोरेज बचती है और फोन बार-बार हैंग नहीं होता है. अगर आपने फोटो या वीडियो बैकअप किया था, तो Google Photos या iCloud में लॉग इन करके अपनी ये सबह वापस पा सकते हैं. साथ ही, अपना सिम कार्ड डालें और चेक करें कि कॉल, मैसेज और डेटा काम कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.