स्मार्टफोन और टैबलेट में खुद बदल पाएंगे बैटरी, बदलने वाले हैं नियम

टाइप-C चार्जर को सभी डिवाइसेज के लिए मेंडेटरी बनाने के बाद अब EU स्मार्टफोन और टैबलेट्स की बैटरी को लेकर नया नियम लाने की तैयारी में है. नया नियम अगर लागू हो जाता है तो आप घर बैठे अपने फोन और टैब की बैटरी बदल पाएंगे.

Published date india.com Published: June 21, 2023 8:17 AM IST
स्मार्टफोन और टैबलेट में खुद बदल पाएंगे बैटरी, बदलने वाले हैं नियम

ऐसा लगता है कि यूरोपीय यूनियन (EU) ने स्मार्टफोन मैनूफैक्चरर्स को सुधारने की ठान ली है. टाइप सी को सभी गैजेट्स और डिवाइसेज के लिए मेनेडेटरी करने के बाद इअ EU स्मार्टफोन और टैब्स की बैटरी को लेकर कानून में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. अगर ये कानून लागू हो जाता है तो उन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी राहत होगी, जिन्हें बार-बार अपने फोन की बैटरी इश्यू के कारण, या तो फोन बदलना पड़ता है या केयर सेंटर के चक्कर काटने पड़ते हैं.

होने वाले हैं कई बदलाव

स्मार्ट डिवाइसेज की दुनिया के लिए EU कई नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है. इसमें टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के बाद अब बैटरी का नंबर है. EU चाहता है कि अप्लायंसेज में पोर्टेबल बैटरीज हों, जिसे कंज्यूमर खुद आसानी से निकाल सके और उसे रिप्लेस यानी बदल सके. नये नियम स्मार्टफोन और टैब कैटेगरी के लिए लागू हो सकते हैं.

पहली बार होगा ऐसा

बेसिक मोबाइल फोन यूजर्स तरह ही स्मार्टफोन यूजर्स भी बैटरी खुद बदल पाएंगे. ये पहली बार ऐसा होगा जब स्मार्टफोन यूजर्स को ये च्वाइस मिलेगी. हालांकि सालों पहले ऐसे ही स्मार्टफोन आते थे, जिसमें बैक पैनल हटाकर यूजर्स खुद स्मार्टफोन की बैटरी को बदल सकते थे. लेकिन ये पुरानी बात हो गई. क्योंकि अब सभी स्मार्टफोन मेकर्स ग्लास पैनल बना रहे हैं, जो मेटल फ्रेम के साथ फिटेड रहते हैं. ऐसे में यूजर्स उसे ओपन नहीं कर पाते.

अभी चल रही टेस्टिंंग

यूरोपियन पार्लियामेंट इस बात को चेक कर रहा है कि क्या रिप्लेसेबल बैटरीज को दोबारा शुरू करना ठीक रहेगा. इस नये कानून के लिए 587 वोट आए हैं और इसके खिलाफ 9 वोट्स हैं. अगर नया कानून लागू हो जाता है तो बेसिक मोबाइल की तरह ही अब स्मार्टफोन यूजर्स खुद अपने फोन की बैटरी बदल पाएंगे. इस काम के लिए उन्हें किसी एक्सपर्ट या केयर सेंटर की जरूरत नहीं होगी और ना ही बैटरी कमजोर होने के कारण फोन बार-बार बदलने की जरूरत पड़ेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.