By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Sony Alpha 9 Ii Full Frame Flagship Camera Launched In India At Rs 4lakh
Sony ने भारतीय मार्केट में 4 लाख रुपये का 'अल्फा-9टू' कैमरा लॉन्च किया
सोनी इंडिया ने फुल फ्रेम इंटरचेंजेबल लेंस कैमरा 'अल्फा-9टू' को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में इस कैमरा को 3.99.990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 'अल्फा-9टू' गुरुवार से पूरे देश के सभी प्रमुख रिटेल काउंटरों सहित सोनी सेंटर और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
सोनी इंडिया ने फुल फ्रेम इंटरचेंजेबल लेंस कैमरा ‘अल्फा-9टू’ को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में इस कैमरा को 3.99.990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘अल्फा-9टू’ गुरुवार से पूरे देश के सभी प्रमुख रिटेल काउंटरों सहित सोनी सेंटर और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया ‘अल्फा-9टू’ मूल अल्फा-9 की प्रभावशाली विरासत पर आधारित है, जिसमें ग्राउंड ब्रेकिंग स्पीड शानदार रहेगी। इसके साथ ही इसमें ऑटो फोकस और ऑटो एक्सपोजर ट्रैकिंग मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इस कैमरा में प्रति सेकंड 20 फ्रेम के साथ लगातार फोटो खींची जा सकती है।
यह कैमरा मैकेनिकल शटर के साथ 10 एफपीएस तक निरंतर शूटिंग करने में सक्षम है। नए अल्फा-9टू में एडवांस फोकस सिस्टम है। इसमें 693 फोकल-प्लेन फेज-डिटेक्शन एएफ प्वाइंट शामिल हैं, जो लगभग 93 फीसदी तस्वीर के क्षेत्र को कवर करता है। इसके साथ ही इसमें 425 कॉन्ट्रास्ट एएफ प्वाइंट भी शामिल है। नए कैमरे को मैकेनिकल शटर के साथ 10 एफपीएस तक शूट करने के लिए बनाया गया है, जो अल्फा-9 की गति से लगभग दोगुना अधिक है।
अभी हाल में रिपोर्ट से पता चला था कि Sony इस बार स्मार्टफोन के कैमरे में बड़ा बदलाव कर सकती है। हाल में एक नए लीक से पता चलता है कि सोनी का अपकमिंग स्मार्टफोन 6 रियर कैमरों के साथ आ सकता है। ऐसे में ये स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद सबसे ज्यादा रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले इस स्मार्टफोन की एक लीक इमेज भी सामने आई थी। अब नई रिपोर्ट से इस स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में पता चलता है।
Max J टिप्स्टर के मुताबिक स्मार्टफोन के बैक में 20M का सेंसर हो सकता है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। दूसरा सेंसर 8MP के साथ f/2.4 अपर्चर और तीसरा 48MP सेंसर f/1.2 और f/2.4 अपर्चर के साथ आ सकता है। इसके अलावा चौथा सेंसर 12 MP के साथ f/1.2 से f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं पांचवा सेंसर 16MP के साथ f/2.4 और आखिरी 0.5MP ToF sensor के साथ आएगा।
INPUT: IANS
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें