T20 World Cup India vs Pakistan: मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच, बस करना होगा ये काम

T20 World Cup India vs Pakistan मैच 24 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे शुरू होगा और आप अपने मोबाइल फोन पर भी लाइवस्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

Published: October 23, 2022, 2:05 PM IST

T20 World Cup India vs Pakistan: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला शुरू हो गया है और यह 14 नवंबर तक चलेगा. इस वर्ल्ड कप (India vs Pakistan Match) में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है और टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला ले लिया है. (Phone Par Dekhe Live Cricket Match) इस मैच का हर कोई इंतजार कर रहा था और कोई भी इसे मिस नहीं करना चाहता. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो कि किसी काम में व्यस्त होने के कारण टीवी के सामने बैठकर मैच का मजा नहीं ले सकते. तो ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब अपने मोबाइल के माध्यम से कहीं भी India vs Pakistan मैच लाइव देख सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि India vs Pakistan मैच को मोबाइल पर में कैसे लाइव देखा जा सकता है?

मोबाइल में लें Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन
अगर आप अपने फोन में India vs Pakistan क्रिकेट मैच लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. जिसके बाद आप कभी भी कहीं भी फोन में ही मैच का मजा ले सकेंगे. बता दें कि Disney+ Hotstar में आपको सब्सक्रिप्शन के लिए तीन अलग-अलग तरह के प्लान्स मिलेंगे. इसमें बेसिक प्लान की कीमत 499 रुपये है जो कि सलाना प्लान है. इस प्लान को ‘Mobile’ प्लान नाम दिया गया है. वहीं दूसरे सलाना प्लान का नाम ‘Super’ है और इसकी कीमत 899 रुपये है. वहीं तीसरे ‘Premium’ प्लान की के लिए आपको 1,499 रुपये खर्च करने होंगे.

बता दें कि यदि आप Disney+ Hotstar को अपने फोन में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए 499 रुपये वाला बेसिक ‘Mobile’ प्लान का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. इसमें आपको एचडी वीडियो क्वालिटी का मजा मिलेगा. सबसे खास बात है कि इस सर्विस का इस्तेमाल सभी सपोर्टेड प्लेटफॉर्म वेबसाइट और लीविंग रूम डिवाइस पर भी कर सकते हैं. ऐसे में यदि आप व्यस्तता के कारण टीवी पर भारत—पाकिस्तान मैच लाइव नहीं देख सकते. तो आप मोबाइल पर Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर लाइव मैच का मजा कहीं भी ले सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.