By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Tata Sky Hd Set Top Box For New Multi Tv Users Price Reduced Now Costs Rs 999
Tata Sky HD Set-Top Box अब न्यू मल्टी यूजर्स को महज 999 रुपये में मिलेगा
Tata Sky ने मल्टी TV कस्टमर के लिए सेट टॉप बॉक्स की कीमतों में गिरावट कर दी है। कंपनी द्वारा प्राइस में कटौती के बाद आप मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए HD Set-Top Box को महज 999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Tata Sky ने मल्टी TV कस्टमर के लिए सेट टॉप बॉक्स की कीमतों में गिरावट कर दी है। कंपनी द्वारा प्राइस में कटौती के बाद आप मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए HD Set-Top Box को महज 999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Telecom Talk ने इस खबर को सबसे पहले स्पॉट किया था। आपको याद दिला दें कि DTH ऑपरेटर अभी तक कस्टमर से न्यू HD STB के लिए 1,199 रुपये चार्ज कर रहा था। लेकिन अब कंपनी ने इन कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर दी है। अब आप इसे महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
अभी फिलहाल न्यू टाटा स्काई HD Set-Top Box को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं SD box की कीमत 1,399 रुपये है। इससे पहले टाटा स्काई ने दिवाली ऑफर पेश किया था जिसमें वह SD बॉक्स को 1,099 रुपये और HD STBs को 1,999 रुपये में बेच रहा था।
पिछले प्राइस की तरह मल्टी टीवी यूजर्स के लिए SD Set-Top Box 1,199 रुपये में मिल रहा है। हालांकि अब कंपनी की नई स्ट्रैटजी से लगता है कि कंपनी HD STBs बॉक्स की बिक्री बढ़ाना चाहती है, इसलिए कंपनी ने मल्टी टीवी कस्टमर के लिए HD STBs को कम कीमत में पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी की मल्टी टीवी पॉलिसी के तहत प्रत्येक टाटा स्काई कस्टमर तीन मल्टी टीवी कनेक्शन ले सकता है, जिससे उसके पास कुल चार कनेक्शन हो जाएंगे। इसमें प्राइमरी वन भी शामिल है।
ऐसे में प्राइमरी कनेक्शन अगर स्टैंडर्ड Set-Top Box (SD box )है तो उसके लिए 1,399 रुपये देने होंगे, जबकि HD box के लिए 1,499 रुपये देने होंगे। हालांकि यूजर्स सेकंडरी कनेक्शन सेट टॉप बॉक्स पर छूट हासिल कर सकते हैंं। Tata Sky सेकंडरी एचडी मल्टी टीवी सेट टॉप बॉक्स के लिए 999 रुपये लेगा, वहीं SD Set-Top Box के लिए 1,199 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। हालांकि यह थोड़ा अजीब है कि कंपनी एसडी कनेक्शन के लिए ज्यादा चार्ज कर रही है, जबकि एसडी कनेक्शन के लिए कम चार्ज लिया जा रहा है।
Also Read:
-
अब रात में भी कहर ढाएंगे इंडियन आर्मी के T-72 टैंक, थर्मल इमेजिंग फायर कंट्रोल सिस्टम से लैस हुए, समझिए कैसे दोगुनी हो जाएगी युद्धक क्षमता
-
दोस्त रूस की मदद से दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक बनाएगा भारत, देश का पैसा भी बचेगा, जानिए क्या है T-90MS प्रोजेक्ट
-
तीनों सेनाओं के लिए सरकार खोलेगी अपना खजाना! T-90 टैंकों को मिलेगी फौलादी ताकत, नेवी-एयरफोर्स को मिलेंगे ये औजार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें