Tech Tips: स्नान करते समय Washing Machine क्यों रखना चाहिए बंद? जानें वाशिंग मशीन से करंट का खतरा या इसके पीछे कोई और वजह

इलेक्ट्रिक एप्लायंस को यूज करने से पहले यूजर मैनुअल जरूर पढ़ें. नॉर्मली यूजर मैनुअल में ये इंसट्रक्शन दिया होता है कि गीले हाथों से उस मशीन को ना चलांए, इससे करंट लगने का खतरा होता है. वहीं, लोग रोजमर्रा की जिंदगी में घर में वॉशिंग मशीन चालू होता है और बाकी लोग स्नान करने चले जाते हैं. आइये जानते हैं कि ऐसा करना क्यों आइडियल नहीं है...

Published date india.com Published: April 11, 2026 10:21 PM IST
why before bath washing machine turned off
वॉशिंग मशीन यूज करते वक्त बरतें ये सावधानी!

Washing machine safety tips: हम अक्सर घर के कामों को निपटाने की जल्दी में होते हैं, जैसे वॉशिंग मशीन में कपड़े डाल दिए और खुद नहाने चले गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक आदत आपकी जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है! बिजली और पानी का मेल हमेशा से जानलेवा रहा है, ऐसे में वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर कैसे नहाने जाना एक खतरनाक आदत साबित हो सकती है. आइये जानते हैं…

पानी और बिजली का मिलना खातक

हम सब जानते हैं कि शुद्ध पानी भले ही बिजली का कंडक्टर ना हो, लेकिन घरों में आने वाली पानी खनिजों (minerals) के कारण बिजली का एक बेहतरीन कंडक्टर होता है. जब बाथरूम का फर्श गीला होता है और आपका शरीर गीला हो, तो करंट लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. अगर वॉशिंग मशीन के मोटर या तार से जरा सा भी करंट लीक हुआ, तो करंट गीले फर्श, धातु के पाइप या गीली दीवार के जरिए आपके शरीर तक सेकंडों में पहुंच सकता है.

दुनिया की सबसे अमीर बिजली कंपनी कौन सी है? टॉप 10 में किसका दबदबा, जानें भारत का नंबर 9

हाई वोल्टेज और लीकेज का बढ़ता खतरा

चालू वॉशिंग मशीन में इलेक्ट्रिसिटी का फ्लो अधिक होता है, जिससे मशीन कपड़ों को तेजी से घुमा और धो सके. इस प्रक्रिया में मशीन के भीतर काफी वाइब्रेशन होता है, जिससे कभी-कभी अंदरूनी तार ढीले हो सकते हैं या कट सकते हैं. अगर वायरिंग में कोई भी खराबी हो या मशीन के भीतर कोई लीकेज हो, तो पानी के संपर्क में आने से वह बिजली पूरे बाथरूम में फैल सकती है. नहाते समय अगर आप उसी पानी के सोर्स या नल के संपर्क में हैं, जिससे मशीन जुड़ी है, तो करंट लगने का जोखिम जानलेवा हो सकता है.

पुरानी मशीन और खराब अर्थिंग

कई घरों में बिजली की वायरिंग पुरानी होती है या फिर अर्थिंग (Earthing) सही तरीके से नहीं की गई होती. अर्थिंग का काम अतिरिक्त बिजली को सुरक्षित तरीके से जमीन के अंदर भेजना होता है, लेकिन इसकी कमी में वह करंट बाहर आने का रास्ता ढूंढता है. पुरानी वॉशिंग मशीनों में इंसुलेशन खराब होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. कई बार लोग सोचते हैं कि मशीन तो सालों से चल रही है, कुछ नहीं होगा, लेकिन बिजली का लीकेज अचानक होता है. एक पुरानी मशीन और खराब अर्थिंग, किसी भी पल बड़े हादसे का घर बन सकता है.

प्रॉपर्टी में लगाना चाहते हैं पैसा! इंवेस्टर्स की पहली पसंद हैं ये 7 शहर, रिटर्न पर मिलेगा बंपर प्रॉफिट

इन बातों का रखें खास ध्यान

अपना और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कुछ आदतों में बदलाव लाना बेहद जरूरी है. सबसे पहला नियम तो यही है कि जब वॉशिंग मशीन चल रही हो, तब कभी भी बाथरूम का इस्तेमाल न करें. वांशिंग मशीन के बंद होने के बाद ही नहाएं. दूसरा, घर की वायरिंग और अर्थिंग की समय-समय पर किसी प्रोफेशनल इलेक्ट्रिशियन से जांच कराते रहें ताकि किसी भी संभावित खतरे का पहले ही पता चल सके. बाथरूम में RCD (Residual Current Device) या RCCB जैसे डिवाइस लगवाएं, जो करंट लीक होते ही इलेक्ट्रिसिटी के फ्लो को रोक देते हैं. याद रखें, सावधानी ही वह इकलौती ढाल है जो आपको और आपके अपनों को सुरक्षित रख सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.