क्या अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे? Meta के नए प्लान ने बढ़ाई हलचल
हर कोई सोशल मीडिया ऐप्स Facebook, Instagram और WhatsApp का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहा है और ऐसे में अगर आपको ये कहें कि अब इन ऐप्स का उपयोग करने के लिए पैसे देने पड़ेंगे तो शायद आप भी परेशान हो उठेंगे.
Meta AI
- क्या सच में बंद हो रहा है फ्री सोशल मीडिया?
- WhatsApp चलाने के लिए खर्च करने होंगे पैसे?
- भारत में कितनी होगी कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स?
- जानिए इस विषय पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय!
अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले Instagram रील्स स्क्रॉल करते हैं, Facebook पर अपडेट्स देखते हैं या WhatsApp पर चैट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि सोशल मीडिया की दुनिया में इस समय एक खबर ने खलबली मचा रखी है और वो ये है कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta अब इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल करने के लिए पैसे वसूलने जा रही है? इंटरनेट पर चल रही इन चर्चाओं के बीच, आइए सीधे शब्दों में जानते हैं कि Meta का यह नया प्लान (Plus Subscriptions) क्या है. आखिर कंपनी किसके लिए यह प्लान लेकर आई है और क्या वाकई आम आदमी की जेब पर भी इसका असर पड़ने वाला है?
Facebook, Instagram और WhatsApp लंबे समय से यूजर्स के लिए मुफ्त सर्विस दे रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अब ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से Meta अचानक लोगों से पैसे की मांग कर रहा है? इसका जवाब शायद कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की महंगी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) योजनाओं में भी छिपा हो सकता है. क्योंकि Meta लंबे समय से अपने AI प्रोजेक्ट्स और नई तकनीकों पर भारी निवेश कर रहा है, जिसके लिए कंपनी को अतिरिक्त राजस्व की जरूरत पड़ सकती है. माना जा रहा है कि इसी वजह से Meta कुछ सेवाओं के लिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, इसके पीछे सच्चाई क्या है
Meta ने लॉन्च किए नए प्लान, क्या है कीमत?
WhatsApp, Instagram और Facebook की मालिक कंपनी Meta ने हाल ही में अपने प्रमुख ऐप्स Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए दुनियाभर में सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. भारत में Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 99 रुपये प्रति माह रखी गई है. वहीं WhatsApp Plus भी 99 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा. हालांकि फिलहाल भारत में इसे छह महीने तक 50 प्रतिशत छूट के साथ पेश किया जा रहा है.
इसके अलावा Meta अपने 'पावर यूजर्स' के लिए भी कुछ प्रीमियम प्लान्स की टेस्टिंग कर रही है. Meta One Plus की कीमत लगभग 775 रुपये प्रति माह और Meta One Premium की कीमत करीब 1,939 रुपये प्रति माह बताई जा रही है. इन प्लान्स में एडवांस AI फीचर्स और ज्यादा AI प्रोसेसिंग क्षमता मिलेगी.
आखिर Meta पेड सब्सक्रिप्शन पर इतना जोर क्यों दे रही है?
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण AI पर बढ़ता खर्च है. Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग AI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं और इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का निवेश कर रही है. हाल ही में Meta ने Scale AI के संस्थापक Alexandr Wang को अपनी Superintelligence Lab का नेतृत्व सौंपने के लिए 14.3 अरब डॉलर का बड़ा सौदा किया. इसके अलावा कंपनी ने वर्ष 2026 के लिए अपने पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) का अनुमान बढ़ाकर 125 से 145 अरब डॉलर कर दिया है.
और पढ़ें: Kali365 Scam क्या है? जिसे लेकर FBI ने जारी किया बड़ा अलर्ट, हैकर्स के निशाने पर हैं ये यूजर्स!
भारत में भी बढ़ रहा है Meta का AI निवेश
Meta की AI योजनाएं केवल अमेरिका तक सीमित नहीं हैं बल्कि भारत में कंपनी ने Reliance Industries के साथ मिलकर गुजरात के जामनगर में AI डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है. पिछले वर्ष शुरू हुई दोनों कंपनियों की बहु-अरब डॉलर की साझेदारी को अब और विस्तार दिया जा रहा है ताकि भारत और विदेशों में AI आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस विकसित किए जा सकें.
क्या सब्सक्रिप्शन से होगी अरबों डॉलर की कमाई?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय संस्थानों का अनुमान है कि Meta के सब्सक्रिप्शन मॉडल से वर्ष 2030 तक हर साल लगभग 20 अरब डॉलर की कमाई हो सकती है. वहीं कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अगले साल ही इससे 15.6 अरब डॉलर तक अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है. हालांकि बाजार के कई विशेषज्ञ इन अनुमानों को लेकर अभी भी संशय में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें