By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- These 5 Best Smartphone Options For Diwali Gift
दिवाली पर करना चाहते हैं स्मार्टफोन गिफ्ट, तो ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
इस दिवाली अगर आप अपनों को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो एक अच्छा स्मार्टफोन बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है.
नई दिल्ली: इस दिवाली अगर आप अपनों को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो एक अच्छा स्मार्टफोन बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे की कौन सा फोन खरीदा जाए तो हम आपके लिए ऐसे 5 बेस्ट आॅपशन लेकर आए हैं, जिससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी. ये फोन आपके अपनों के चेहरे पर एक खास मुस्कान बिखेर देंगे.
ये हैं उन 5 स्मार्टफोन की लिस्ट
1. oneplus 5

वनप्लस 5
चाइनीज मोबाइल मेकर वन प्लस का फ्लैगशिप फोन वन प्लस 22जून को भारत में लॉन्च हुआ था. इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए और 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए है.
फीचर्स और डिज़ाइन
वनप्लस 5 में फुल मेटल डिजाइन बॉडी दी गई है.ये वनप्लस 5 कंपनी का अबतक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है. वनप्लस 5 ओएस ऑक्सीजन बेस्ड है.स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. जिसकी रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन में 45GHz ऑक्टा कोर क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम दी गई है.
वनप्लस 5 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो .2 सेकेंड में स्मार्टफोन को अनलॉक कर देता है.
इस फोन में 128 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता. वनप्लस 5 में 3,300mAh की बैटरी दी गई है जो नॉन रिमूवेबल है.
2.honor 8 pro

हॉनर 8 प्रो
हुवावे का फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो भी एक अच्छा आॅपशन है. इसे आप मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं.
फोन के फीचर्स
हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी है. डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं. साथ ही कैमरे एलईडी लाइट, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑटोफोकस फीचर से लैस हैं. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसके अलावा फोन में 6GB रैम है.
फोन का डिस्प्ले 5.7 इंच का क्वॉडएचडी (1440×2560 पिक्सल) है. खास बात यह है कि फोन के बॉक्स को वीआर के लिए गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है. डुअल सिम वाला हॉनर 8 प्रो EMUI 5.1 के साथ एंड्रॉएड 7.0 नूगा पर रन करेगा. इसमें 5.7 इंच की क्वैड हाई डेफिनेशन (1440X2560 पिक्सल्स) LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन में Kirin 960 प्रोसेसर है. इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
3. galaxy note 8

सैंमसंग गैलेक्सी नोट 8
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी की नोट सीरीज़ का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है. कंपनी इस स्मार्टफोन को 15 सितंबर से उपलब्ध कराएगी. फिलहाल, गैलेक्सी नोट 8 भारत में लॉन्च की तारीख को लेकर स्थिति साफ नहीं है. वैसे, इसके अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की संभावना प्रबल है. सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के विवाद के बाद यह कंपनी के लिए बेहद ही अहम हैंडसेट है.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स
-इसमें 3 इंच का Quad HD+ Super AMOLED(2960×1440 पिक्सल) (521ppi) इन्फिनिटी डिस्प्ले दिया गया है.
-एज टू एज एक्सपिरियंस के लिए स्टाइलस भी दिया गया है. इसमें सिंपल नोट्स के अलावा लाइव मैसेज भी सेंड किया जा सकता है. फोन और स्टाइलस IP68 वाटरप्रूफ है. तो इसके रियर में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.
-एक कैमरा वाइड एंगल कैमरा है जो f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा टेलीफोटो कैमरा है, ये f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ही है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो वो 8 मेगापिक्सल का है.
-गैलेक्सी नोट 8 एंड्रायड 1.1 नूगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में वर्चुअल असिस्टेंट Bixby दिया है.ये स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट वाला है, यानी इसमें एक नैनो सिम या एक माइक्रोएसडी कार्ड (256GB तक) लगाया जा सकता है या दोनों नैनो सिम ही लगाए जा सकते हैं.
-इसमें Galaxy Note 7 की तुलना में कम क्षमता वाली 3,300mAh की बैटरी दी गई है. Note 7 में 3,500mAh की बैटरी दी गई थी. सेफ्टी को ध्यान में रखकर इस स्मार्टफोन की बैटरी को 8-प्वाइंट बैटरी सेफ्टी चेक से गुजारा गया है.
4.Nokia 8

नोकिया 8
नोकिया 8 चौथा नोकिया का एंड्राइड स्मार्टफोन है.फोन की कीमत 36,999 रुपए है. आप इस फोन को पॉलिश ब्लू, पॉलिश कॉपर, टेम्पर्ड ब्लू, और स्टील कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं.
फोन के फीचर्स
कैमरा: नोकिया 8 के कैमरे कार्ल ज़ीस कंपनी ने बनाए हैं. इसमें बैक पर 13MP के दो कैमरों का सेटअप लगा है. एक लेंस कलर्ड तस्वीरें कैप्चर करता है, जबकि दूसरा मोनोक्रोम. नोकिया 8 में ड्यूल टोन LED फ्लैश दिया गया है.
बोथी फीचर: नोकिया 8 में बोथी फीचर है. इसके अलावा इसमें ड्युल-साइट मोड फीचर भी दिया गया है. बोथी फीचर में फोन के बैक और फ्रंट कैमरे एक साथ शूट करते हैं. दोनों ऐंगल्स से ली तस्वीरें आधी स्क्रिन पर दिखाती हैं. यूजर्स बोथी फीचर का इस्तेमाल यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग और फेसबुक लाइव के लिए कर सकते हैं.
न्यू ऑडियो टेक्नोलॉजी: नोकिया 8 में OZO स्पेशियल 360 डिग्री ऑडियो टेक्नॉलजी दी गई है. इसके जरिए शूट के वक्त आने वाले बैकग्राउंड साउंड को हटाया जा सकता है. इस फीचर के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग की परफोर्मेंस में सुधार होता है.
लेटेस्ट प्रोसेसर: नोकिया 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है. ये बेहद पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर्स है.

Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें