Google chrome को बनाना चाहते हैं स्मार्ट! ये 7 एक्सटेंशन हैं बड़े काम के, सबकुछ हो जाएगा आसान

Google Chrome best Extensions: एक्सटेंशन किसी भी ब्राउजर के यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. वहीं, ये 7 एक्सटेंशन, आपके सिंपल गूगल क्रोम ब्राउजर को एक पावरफुल वर्कस्टेशन में बदल देंगे, चाहे यूजर को AI की मदद लेनी हो, पासवर्ड मैनेज करना हो या आंखों का ख्याल रखना, ये टूल्स न केवल समय बचाते हैं बल्कि डिजिटल काम को स्मार्ट और आसान बनाते हैं. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

Published date india.com Published: April 20, 2026 5:06 PM IST
Google chrome 7 extension
गूगल क्रोम के 7 कमाल के एक्सटेंशन

Best 7 Chrome Extensions for Productivity: स्मार्ट टेक सेवी(Tech-savvy) उसे कहते हैं, जिसे दूसरों से ज्यादा ट्रिक-हैक की जानकारी हो, नए टेक ट्रिक सीखने में दिलचस्पी भी रखता हो. आइये जानते हैं क्रोम के इन 7 एक्सटेंशन के बारे में, जो आपके यूजर एक्सपीरियंस को बेस्ट बना देंगे…

1. Merlin AI

मर्लिन एआई आपके ब्राउज़र में सीधे ChatGPT जैसी ताकत देता है. इसकी मदद से आप बिना नया टैब खोले यूट्यूब वीडियो की समरी निकाल सकते हैं, लंबे आर्टिकल्स को समझ सकते हैं और किसी भी वेबपेज पर मौजूद डेटा के बारे में सवाल पूछ सकते हैं.

Airtel का रिचार्ज हुआ महंगा, जानें 84 दिन के रिचार्ज पर यूजर्स को अब कितना पैसा देना पड़ेगा? 0

2. Grammarly

लिखते समय होने वाली गलतियों को यह रियल-टाइम में सुधारता है. चाहे आप ईमेल लिख रहे हों या गूगल डॉक्स पर कोई रिपोर्ट, यह स्पेलिंग, ग्रामर और आपकी राइटिंग टोन को एकदम प्रोफेशनल और सटीक बना देता है.

3. LastPass

लोग कई वेबसाइट्स पर लॉगिन करते हैं, लेकिन सबके पासवर्ड याद रखना मुश्किल है, लेकिन लास्टपास इसे आसान बनाता है. यह आपके सभी लॉगिन क्रेडेंशियल्स को सुरक्षित स्टोर करता है और वेबसाइट्स पर ऑटो-फिल कर देता है, जिससे आपका कीमती समय बचता है.

4. Dark Reader

अगर आप देर रात तक काम करते हैं, तो यह एक्सटेंशन आपके लिए बहुत जरूरी है. यह उन वेबसाइट्स पर भी डार्क मोड पर कर देता है जो इसे सपोर्ट नहीं करतीं, जिससे आपकी आंखों पर पड़ने वाला तनाव (Eye Strain) काफी कम हो जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. Loom

जब टाइप करके समझाना मुश्किल लगे, तो लूम का इस्तेमाल करें. यह आपकी स्क्रीन, वेबकैम और आवाज को एक साथ रिकॉर्ड करता है और तुरंत एक लिंक जेनरेट करता है, जिसे आप कहीं भी शेयर कर सकते हैं. साथ ही यह फीडबैक देने या समझाने के लिए बेस्ट है.

6. Compose AI

यह एक्सटेंशन आपके लिखने के अंदाज को समझता है और वाक्यों को खुद पूरा करने (Autocomplete) में मदद करता है. खासकर रूटीन ईमेल्स और मैसेज लिखने के लिए यह एआई टूल आपकी टाइपिंग स्पीड को कई गुना बढ़ा देता है.

7. Image Downloader

किसी वेबपेज से एक साथ कई इमेजेस डाउनलोड करने के लिए यह सबसे शानदार टूल है. आप इमेज के साइज और टाइप के हिसाब से फिल्टर लगा सकते हैं और हाई-क्वालिटी फोटो को एक क्लिक में अपने सिस्टम पर सेव कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.