Twitter Data Breach: ट्विटर के 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी, लिस्ट में सुंदर पिचई से लेकर सलमान खान तक का नाम

इस बार साइबर आतंकियों ने बड़ा हमला ट्विटर के ऊपर किया है और डार्कवेब पर ट्विटर के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा को "For Sale" के तौर पर लगा दिया है.

Published date india.com Published: December 27, 2022 9:33 AM IST
Twitter Data Breach

Twitter Data Breach: बीते कुछ दिनों से कोई ऐसा हफ्ता नहीं जा रहा है जब साइबर आतंकी किसी सर्वर पर हमला करके डार्कवेब पर बड़ा डेटा लीक ना कर रहे हों. इस बार साइबर आतंकियों ने बड़ा हमला ट्विटर के ऊपर किया है और डार्कवेब पर ट्विटर के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा को “For Sale” के तौर पर लगा दिया है. डार्कवेब पर हैकर द्वारा For Sale के तौर लगाए गए डेटा में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समेत कई VVIP एकाउंट्स के ईमेल और मोबाइल नंबर को सार्वजनिक करके ट्विटर को धमकी दी है कि अगर उसे सरकारों के जुर्माने से बचना है तो खुद ट्विटर ही डाटा को ख़रीद लें वरना बाकी लोगों के लिए तो डाटा खरीदने के लिए हैकर ने पोस्ट कर ही रखा है.

23 दिसम्बर को डार्कवेब पर एक हैकर ने दावा किया है कि उसके पास ट्विटर के 40 करोड़ यूजर्स का डेटा है. जिसमे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं. सैंपल मे कई VVIP लोगों का डेटा भी है. मामले की तह तक जाने के लिए हैकर से जब हमारे सहयोगी चैनल जी न्यूज के संवाददाता से बात की तो हैकर ने पूरे डेटा की कीमत 2 लाख डॉलर लगाई और दावा किया कि उसने यह डेटा 2021 से 2022 के बीच मे ट्विटर की एक कमी के चलते चुराया है.

इन नए डाटा लीक में हैकर ने ट्विटर से फिरौती भी मांगी है कि अगर ट्विटर इस डेटा को खरीद लेता है तो हैकर किसी अन्य व्यक्ति को इस डाटा को नहीं बेचेगा और ट्विटर भी 276 मिलियन डॉलर के जुर्माने से बच जाएगा. हैकर ट्विटर का डेटा स्क्रैप करने में कैसे कामयाब हो गया, एथिकल हैकर सनी नेहरा के मुताबिक ट्विटर के सर्वर में वर्ष 2021 में एक कमी थी, जो जब तक ठीक हो पाती तब तक हैकर ने सारा डेटा चुरा लिया और अब डार्कवेब पर पोस्ट कर दिया.  एक अनुमान के मुताबिक ट्विटर के कुल मौजूदा यूजर्स की संख्या भी 39 करोड़ से 40 करोड़ के बीच मे है… ऐसे में हैकर के डेटा स्क्रैप के दावे पर ट्विटर की चुप्पी, बहुत कुछ कहानी बयान कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.