Elon Musk का X हुआ डाउन, भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर्स को नहीं दिख रहा होमपेज

Twitter Down: एक्स एक बार फिर डाउन हो गया है. कई यूजर्स को होमपेज लोड होने, फीड रिफ्रेश और प्रोफाइल खोलने में दिक्कत आई.

Published date india.com Published: February 16, 2026 7:20 PM IST
Elon Musk का X हुआ डाउन, भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर्स को नहीं दिख रहा होमपेज

टेस्ला के मालिक एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले Twitter) एक बार फिर डाउन हो गया है. भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों में यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म को चलाने में समस्या आ रही है. यूजर्स जब इस पर लॉग इन कर रहे हैं, तो उन्हें Something went wrong का लिखा दिखाई दे रहा है. यह समस्या यूजर्स को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 16 फरवरी को शाम करीब 7 बजे कई लोगों ने शिकायत की कि X का होमपेज लोड नहीं हो रहा और फीड रिफ्रेश नहीं हो रही. कई लोगों के लिए तो प्लेटफॉर्म पूरी तरह से ब्लैंक स्क्रीन दिखा रहा था, यानी कुछ भी एक्सेस नहीं हो पा रहा था.

ये भी पढ़ें: Google चोरी-छिपे सुन रहा आपकी बातें! तुरंत बंद कर दें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी, सर्वर में गड़बड़ी की आशंका

इस आउटेज को लेकर DownDetector पर भी भारी संख्या में रिपोर्ट्स दर्ज की गईं. वेबसाइट के मुताबिक, कुछ ही समय में शिकायतों की संख्या में अचानक से तेजी आई. इससे संकेत मिलता है कि यह कोई सर्वर-साइड इश्यू हो सकता है. आमतौर पर जब एक साथ बड़ी संख्या में यूजर्स किसी प्लेटफॉर्म पर लॉगिन या फीड एक्सेस नहीं कर पाते, तो इसका कारण नेटवर्क से ज्यादा प्लेटफॉर्म के बैकएंड या सर्वर से जुड़ी गड़बड़ी होती है. कई यूजर्स ने बताया कि न सिर्फ होमपेज बल्कि प्रोफाइल और नोटिफिकेशन सेक्शन भी सही से काम नहीं कर रहा था, जिससे यूजर्स को अपडेट्स देखने में दिक्कत हुई.

ऐप और वेबसाइट दोनों पर दिखी ब्लैंक स्क्रीन

सबसे बड़ी शिकायत यही रही कि X का ऐप और वेबसाइट दोनों ही जगह ठीक से लोड नहीं हो रहे थे. कई यूजर्स ने बताया कि जब उन्होंने X खोलने की कोशिश की तो होम पेज पूरी तरह खाली दिखाई दिया और पोस्ट्स या प्रोफाइल कुछ भी नजर नहीं आया. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उनकी टाइमलाइन मिसिंग थी और फीड लगातार लोड होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ खुल नहीं रहा था. कई यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करके बताया कि X पर नोटिफिकेशन भी नहीं आ रहे और अकाउंट एक्टिव होने के बावजूद प्लेटफॉर्म पूरी तरह ठप नजर आ रहा है.

X की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया

फिलहाल, इस पर X की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्लेटफॉर्म डाउन होने की असली वजह क्या है और समस्या कब तक ठीक होगी? हालांकि, यूजर्स और रिपोर्ट्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह कोई बैकएंड सर्वर प्रॉब्लम, तकनीकी गड़बड़ी या फिर नेटवर्क हिचकप जैसा मामला हो सकता है. ऐसे मामलों में अक्सर प्लेटफॉर्म के डेटा सेंटर या सर्वर कनेक्शन में गड़बड़ी आने पर पूरे सिस्टम पर असर पड़ता है. जिसके कारण यूजर्स को ब्लैंक स्क्रीन, फीड न खुलने या प्रोफाइल न लोड होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

एक्स डाउन होने पर क्या करें?

अगर आपका X अकाउंट भी काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें. ऐप को अपडेट करें और जरूरत हो तो फोन को रीस्टार्ट भी कर सकते हैं. कई बार छोटी टेक्निकल गड़बड़ी या कैश इश्यू से भी ऐप सही तरीके से काम नहीं करता. हालांकि, अगर दिक्कत सर्वर की है तो यूजर्स के पास बस इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.