'शुक्रवार को ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं ', ऐसा ऑफर देकर काम पर बुला रहीं कंपनियां, लोगों ने कहा - देखते हैं

Written By: Vandanaa Bharti Updated by: Vandanaa Bharti
Updated Date:April 7, 2023 10:22 PM IST

कंपनियां अपनी तरफ कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए अजब-गजब ऑफर दे रही हैं. शुक्रवार को ऑफिस से जल्दी छुट्टी, इन्हींं में से एक है.

ऐसा लगता है कि दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी के दौर के बाद अब कर्मचारियों के भर्ती का दौर शुरू होने वाला है. कंपनी मौजूदा समय में कर्मचारियों की कमी से गुजर रही हैं. खासकर यूके की कंपनियां खाली पदों को भरने के लिए अजब-गजब ऑफर की पेशकश कर रही हैं. दरअसल यूके में नौकरी की पेशकश करने वाली कंपनियां जनरेशन जेड कर्मचारियों की भर्ती करने और अपने साथ जोड़कर रखने के लिए उन्हें 'अर्ली फ्राइडे' जैसे ऑफर दे रही हैं.

Advertising
Advertising

दरअसल, ऑनलाइन जॉब पोर्टल एडजुना पर ऐसे पोटिंग की भरमार देखी गई, जिसमें शुक्रवार को अर्ली लीव का ऑप्शन था. यानी कर्मचारी शुक्रवार को अपने ऑफिस से सामान्य दिनों के मुकाबले जल्दी घर जा सकता हैं. इस ऑफर के साथ साइट पर करीब 1,426 नौकरियों के विज्ञापन हैं.

Bloomberg को दी गई जानकारी में Adzuna ने बताया है कि इनमें से ज्यादातर नौकरियां जूनियर स्टाफ के लिए हैं, जिनकी सैलरी कम हो. रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के ऑफर देने वाली नौकरियों में 348 इेजीनियरिंग सेक्टर के हैं. इसी तरह का पर्क दे रहे सेल्स जॉब्स की संख्या 207 है. वहीं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से 156 और ग्रेजुएट पोजिशन के 90.

Adzuna के सह-संस्थापक एंड्रयू हंटर ने कहा कि बदलाव इस तथ्य को दर्शाता है कि कर्मचारी महामारी के बाद नियोक्ताओं से और अधिक मांग कर रहे हैं.

हंटर ने ईमेल के जरिये जो जवाब दिये हैं, उसमें कहा है कि नौकरी करने वालों के लिए, शुक्रवार को जल्दी खत्म होने वाली शिफ्ट ये संकेत देती है कि कंपनियां काम के घंटों के प्रति अपने रवैये में लचीली हैं और अपने कर्मचारियों की परवाह करती हैं. आज के नौकरियों के बाजार में ये महत्वपूर्ण कारक हैं.

मैनचेस्टर स्थित लाइटबल्ब मीडिया के लुईस केम्प ने हाल ही में लिंक्डइन पर लिखा कि कुछ कंपनियां अब भी युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए उन्हें बेनेफिट्स का प्रलोभन देने के तरीके पर संदेह करती हैं. लुईस केम्प ने लिखा कि जीवन के किसी प्वाइंट पर, आप ऐसी चीजें कर रहे होते हैं, जो आपको पसंद नहीं हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें