
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
दुकान पर ठेलमठेल भीड़ हो, चिल्लाते हुए लोग एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हों और सामान लेने के बाद पेमेंट करने में आप ऐप ओपन करने में ही उलझे हो. अगर बीच में नेटवर्क थोड़ी सी भी ऊपर-नीचे हो गई और टेंशन. इन्हीं समस्या को सुलझाने के लिए, भीड़ में जल्दी से पेमेंट कराने के लिए हम आपको एक आसान सा ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना किसी पेमेंट ऐप को ओपन किए, सीधे दुकानदार के QR को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि ये ट्रिक क्या है…
अपने फोन के होम स्क्रीन पर मौजूद किसी भी पेमेंट ऐप जैसे- PhonePe, Google Pay और Paytm पर बस कुछ सेकंड के लिए उंगली दबाकर रखें. ऐसा करते ही आपके सामने एक जादुई पॉप-अप मेन्यू खुल जाएगा, जिसमें ऐप के सबसे जरूरी फीचर्स के शॉर्टकट्स होंगे.
लॉन्ग प्रेस करते ही आपके सामने स्कैन QR का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर टैप करते ही सीधा कैमरा विंडो खुल जाएगी, जिससे आप तुरंत किसी भी दुकान का कोड स्कैन कर पाएंगे और आपको ऐप ओपन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
अगर आप किसी के मोबाइल नंबर पर पैसे भेजना चाहते हैं, तो शॉर्टकट मेन्यू में Send Money या New Payment के ऑप्शन पर टैप करें. ये आपको सीधा कॉन्टैक्ट्स या नंबर डालने वाले पेज पर ले जाएगा, जिससे आपका काफी समय बचेगा.
अपना बैंक अकाउंट बैलेंस देखने के लिए ऐप के अंदर जाकर कई स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है. इस शॉर्टकट मेन्यू से आप सीधे Check Balance वाले विकल्प को चुन सकते हैं और अपना यूपीआई पिन डालकर तुरंत बैलेंस देख सकते हैं.
वहीं, इस ट्रिक से अगर आपको आप हाल में किए गए खर्चों या रिसीव हुए पैसों की लिस्ट देखनी हो, तो इसी शॉर्टकट से निकले हिस्ट्री या ट्रांजैक्शन (History या Transaction) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. यह आपको सीधा पेमेंट हिस्ट्री पेज पर पहुंचा देगा, जिससे पुराने रिकॉर्ड्स देखना चुटकियों का काम हो जाएगा.
ध्यान रखें कि ये कोई ऐप का सीक्रेट फीचर नहीं है, बल्कि आपके स्मार्टफोन के यूजर इंटरफेस (Android/iOS) की खासियत है. इसे क्विक एक्शन (Quick Actions) कहा जाता है. वहीं, अगर फोन की बात करें तो चाहे आपके पास सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी हो या फिर प्रीमियम आईफोन, ये फीचर लगभग हर स्मार्टफोन में काम करता है. बस आपके फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट होना चाहिए, जिससे कि आप इन विजेट्स का आनंद ले सकें.
भीड़भाड़ वाली दुकानों या पेट्रोल पंप पर जहां आपको जल्दी-जल्दी में पेमेंट करना होता है, वहां ये तरीका किसी के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगा. इसके लिए आपको बस लॉन्ग प्रेस करना है, स्कैन करना है और पिन डालकर आगे बढ़ जाना है- बिना किसी देरी के.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.