Valentine’s Day पर सबसे ज्यादा रोमांस स्कैम देखने को मिलते हैं. स्कैमर डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत शुरू करते हैं और फिर मेडिकल इमरजेंसी या मिलने के बहाने पैसे मांगते हैं.
People are also watching
2/7
प्यार के नाम पर पैसों की मांग
स्कैमर भरोसा जीतने के बाद गिफ्ट, टिकट या इमरजेंसी के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं. जैसे ही पैसे भेजे जाते हैं, सामने वाला यूजर अचानक गायब हो जाता है और संपर्क पूरी तरह खत्म हो जाता है.
3/7
फर्जी डिलीवरी मैसेज का जाल
कई लोगों को Valentine’s Day पर सरप्राइज गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर कॉल या मैसेज आते हैं. स्कैमर लिंक पर क्लिक करने या OTP शेयर करने को कहते हैं, जिससे बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट खाली हो सकते हैं.
4/7
OTP शेयर करना पड़ सकता है भारी
अगर आपने किसी अनजान कॉल या मैसेज पर OTP या कार्ड डिटेल शेयर कर दी, तो कुछ ही मिनटों में अकाउंट से पैसे उड़ सकते हैं. बिना पुख्ता जानकारी के कोई भी संवेदनशील डिटेल साझा न करें.
5/7
फर्जी शॉपिंग वेबसाइट से रहें सावधान
Valentine’s Day पर भारी डिस्काउंट दिखाकर नकली शॉपिंग वेबसाइट बनाई जाती हैं. ये साइट्स बिल्कुल असली जैसी दिखती हैं, लेकिन यहां शॉपिंग करते ही आपकी पर्सनल और बैंक डिटेल चोरी हो जाती है.
6/7
लुभावने ऑफर्स के पीछे छुपा धोखा
सोशल मीडिया पर दिखने वाले बेहद सस्ते गिफ्ट, फूल और चॉकलेट ऑफर्स अक्सर स्कैम होते हैं. ऐसे विज्ञापनों पर क्लिक करने से आपका डेटा स्कैमर्स के हाथ लग सकता है.
7/7
गिवअवे और फ्री गिफ्ट स्कैम
Valentine’s Day पर फ्री डिनर, हॉलिडे या महंगे गिफ्ट जीतने के दावे वाली पोस्ट तेजी से वायरल होती हैं. इनमें फॉर्म भरने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर आपकी जेब और डेटा दोनों साफ हो सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.