By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Vi Vodafone Idea 399 Rupee Digital Exclusive Prepaid Postpaid Plans For New Sim Via Website
Vi (Vodafone Idea) 399 Digital Exclusive Plans: वोडा-आइडिया का नया प्लान, 399 रुपये में डेटा-वैलिडिटी समेत कई फायदे
Vi (Vodafone Idea) का 399 रुपये का नया प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों यूजर्स के लिए है.
Vi (Vodafone Idea) 399 Digital Exclusive Plans: Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने 399 रुपये का नया डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान लॉन्च किया है. यह प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों यूजर्स के लिए है. हालांकि, यह डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान है, यानी इसका फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जो कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन सिम कार्ड ऑर्डर करेंगे.
वोडाफोन-आइडिया के इस नए प्लान में प्रीपेड ग्राहकों को डेटा, एसएमएस और लंबी वैलिडिटी जैसे फायदे मिलेंगे. वहीं, पोस्टपेड ग्राहकों के लिए इस डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान में डेटा के साथ डेटा रोलओवर और एसएमएस जैसे फायदे हैं.
प्रीपेड ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे (Vi 399 Prepaid Digital Exclusive Plans)
Vi (वोडाफोन-आइडिया) की वेबसाइट से नया सिम खरीदने वाले ग्राहक 399 रुपये वाले इस नए प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं. प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस के फायदे मिलेंगे. साथ ही Vi मूवीज आर टीवी का एक्सेस भी मिलेगा.
पोस्टपेड ग्राहकों को ये बेनिफिट्स (Vi 399 Postpaid Digital Exclusive Plans)
Vi (वोडाफोन-आइडिया) के 399 रुपये वाले नए डिजिटल एक्सक्लूसिव प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने 40 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और 6 महीने के लिए 150 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा. इसमें 200 जीबी तक डेटा रोलओवर का भी फायदा कंपनी दे रहा है. साथ ही Vi मूवीज और TV का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
वेबसाइट से कैसे खरीदें Vi (वोडाफोन-आइडिया) का नया सिम?
Vi (वोडाफोन-आइडिया) का यह नया 399 रुपये वाला प्लान लेने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना कॉन्टैक्ट नंबर और ऐड्रेस भरना होगा. इसके बाद OTP के माध्यम से आप ऑर्डर कर सकते हैं.
Vi (वोडाफोन-आइडिया) के पास ये FRC प्लान
वोडाफोन-आइडिया के पास कई और फर्स्ट रिचार्ज प्लान (FRC) प्लान हैं, जिनमें 97 रुपये, 197 रुपये, 297 रुपये, 497 रुपये और 647 रुपये के प्लान शामिल हैं. ये प्लान ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों के लिए हैं.
Also Read:
-
Jio-Airtel नहीं ये कंपनी दे रही जबरदस्त ऑफर, रिचार्ज के साथ Free में Netflix और अनलिमिटेड डेटा, पैसा भी बहुत कम
-
Jio-Airtel नहीं ये कंपनी दे रही जबरदस्त ऑफर, रिचार्ज के साथ Free में Netflix और अनलिमिटेड डेटा, पैसा भी बहुत कम
-
दो सिम कार्ड्स रखने वाले ध्यान दें...Jio, Airtel and Vodafone के नए प्लान खुश कर देंगे, अब सेकेंडरी सिम को नहीं करना पड़ेगा बंद!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें