Aura farming के बाद अब Vibe Coding, टेक की दुनिया में आई ये नई बला क्या है? जानें यूजर के किस काम आएगी

What is AI Vibe coding: तकनीक की ताकत कितनी बेजोड़ है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइंस का सबसे लेटेस्ड, एडवांस्ड और जीवंत रूप है. अब एआई की ताकत भी इतनी बढ़ चुकी है कि टेक इंजीनियर बिना एक वर्ड लिखे, पूरा का पूरा सॉफ्टेवयर कोड कर दे. यही बाइव कोडिंग हैं, जिसने बड़े-बड़े टेक जायंट की नीदें उड़ा कर रख दी है.

Published date india.com Published: March 30, 2026 11:00 AM IST
Vibe coding ai app feature
AI से बोलकर बनवाएं App, Vibe Coding की ये है ताकत

Vibe Coding facts: कई लोग ऐप बनाना चाहते हैं! इसके लिए उनके पास आइडियाज भी होते हैं लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनके पास प्रोग्राम को कोड करने की एबिलिटी नहीं होती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. AI इस दूरी को जल्द ही मिटा देगी या यूं कहें कि मिटाती जा रही है. अगर सरप्राइज देने के लिए आपसे कहूं कि आप केवल बोलकर ऐप डिजाइन कर पाएंगे, क्या आपको यकीन होगा? वाइब कोडिंग कुछ ऐसा ही है, जो आपके बोलने से ही मनचाहे ऐप आइडियाज को प्रोग्रामिंग के लिए कोड कर देगी. आइये जानते हैं कि AI कैसे आपको Aura Farming करने में मदद करेगी…

क्या है वाइब कोडिंग?

वाइब कोडिंग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का एक ऐसा नया तरीका है, जहां यूजर को प्रोग्रामिंग कोड लिखने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि उसे बस अपनी वाइब को सिंपल लैंग्वेज में AI को समझाना होता है. वाइब कोडिंग टर्मको 2025 में आंद्रेई कारपैथी (Andrej Karpathy) ने फेमस बनाया, जो टेस्ला के पूर्व AI प्रमुख और ओपनएआई के को-फाउंडर रह चुके हैं. आंद्रेई कारपैथी के अनुसार, अब कोडिंग का मतलब सिंटैक्स रटना नहीं, बल्कि एआई को सही इंस्ट्रक्शन देकर अपना काम निकलवाना है. यह उन लोगों के लिए वरदान है जिनके पास टेक्निकल नॉलेज कम है लेकिन उनके पास बेहतरीन आइडियाज हैं.

WhatsApp हर सुबह बनाता है आपके डेटा का बैकअप, जानें यूजर के किस काम आएगा ये फीचर 7

सुंदर पिचाई और श्रीधर वेंबू की टेंशन

Google के सीईओ सुंदर पिचाई और जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेंबू जैसे टेक दिग्गज ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने कहा कि वाइब कोडिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के ट्रेडिशनल करियर मॉडल को चेंज कर देगी. जब एआई खुद कोड लिख और उसे ठीक (Debug) कर सकता है, तो प्रोग्रामर्स के लिए इंडस्ट्री में टिके रहना अपने आप में बड़ी चुनौती होगी.

वाइब कोडिंग, AI का जादू

वाइब कोडिंग पूरी तरह से लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) पर बेस्ड है, जो यूजर के इरादे को समझ उसे वर्किंग कोड में बदल देते हैं. जब कोई यूजर अपनी वाइब या जरूरत को प्लेन इंग्लिश में लिखता है, तो एआई तुरंत उसका बैकएंड और फ्रंटएंड तैयार कर देता है. इसमें यूजर को कोड की बारीकियों में उलझने के बजाय केवल आउटपुट की क्वालिटी पर फोकस करना होता है. वहीं, अगर ऐप में कोई कमी दिखती है, तो यूजर फिर से एआई को इंस्ट्रक्ट करके चेंजेस को लागू कर सकता है.

कौन से AI प्लेटफॉर्म वाइब कोडिंग फीचर से लैस?

आज कई ऐसे प्लेटफॉर्म मार्केट में अवेलेबल हैं, जो वाइब कोडिंग की सुविधा दे रहे हैं. इनमें गूगल का जेमिनी (Gemini), एंथ्रोपिक का क्लॉड (Claude) और ओपनएआई का जीपीटी (GPT) सबसे फेमस हैं. इसके अलावा रिप्लिट (Replit), कर्सर (Cursor), लवेबल (Lovable) और बोल्ट डॉट न्यू (Bolt.new) जैसे टूल्स भी वाइब कोडिंग के लिए मशहूर हो रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.