Vodafone ने खोला ऑफर का पिटारा, इतने सस्ते में दे रही 56GB डेटा और फ्री कॉलिंग

वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर ग्राहकों के लिए आॅफर्स का पिटारा खोल दिया है. इस बार वोडाफोन ने 299 रुपए वाला अपना नया प्रीपेड प्लान पेश किया है.

Published date india.com Updated: March 6, 2018 2:54 PM IST
Vodafone
वोडाफोन

नई दिल्ली: वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर ग्राहकों के लिए आॅफर्स का पिटारा खोल दिया है. इस बार वोडाफोन ने 299 रुपए वाला अपना नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. 299 रुपए वाले इस प्लान में ग्राहकों को 3G या 4G की जगह 2G डेटा ही दिया जाएगा. डेटा के अलावा ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और SMS का भी फायदा मिलेगा.

इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1GB डेटा के साथ हर दिन 100SMS भी मिलेंगे. हालांकि अनलिमिटेड कॉल में रोजाना और हफ्ते को लेकर कुछ लिमिट होगी. वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के ग्राहकों के लिए ही है.

इस प्लान में ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड कॉल का फायदा रोमिंग पर भी लिया जा सकेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. हालांकि कॉल में रोजाना 250 मिनट और 1000 मिनट की बाध्यता रहेगी.

इस वजह से नहीं दिया जा रहा 4G डाटा

वोडाफोन ने इस प्लान को लॉन्च करते वक्त बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कंपनी ने अभी तक 4G सर्विस शुरू नहीं की है इसलिए वे यूजर्स के लिए 2G प्लान मार्केट में उतार रही है. वोडाफोन ने बताया कि उसने भारत में अपनी 4G सर्विस को शुरू कर दिया है. अभी ये सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल राज्यों में शुरू हुई है। जल्द ही इसका विस्तार देशभर में किया जाएगा.

इसके अलावा वोडाफोन ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में अपनी  VoLTE सर्विस को भी लॉन्च किया. इसके साथ ही वोडाफोन राज्य में VoLTE सेवाएं उपलब्ध कराने वाला पहला जीएसएम ऑपरेटर बन गया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य के उपभोक्ता अब सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट टाइम के साथ HD क्वालिटी के वॉइस कॉल का अनुभव पा सकेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.