WhatsApp ने भारत में 71 लाख अकाउंट्स किए बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

WhatsApp Banned: सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारत में 71 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. आइए जानते हैं इसकी वजह.

Written by: Renu Yadav
Updated: June 14, 2024, 1:10 PM IST

WhatsApp Accounts Banned: Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp साइबर फ्रॉड और स्कैम को लेकर काफी सतर्क है. इसलिए कंपनी समय-समय पर अपने यूजर्स को अपडेट मुहैया कराती है ताकि किसी भी प्रकार के स्कैम से बचा जा सके. ऐसे में WhatsApp ने कुछ भारतीय यूजर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और इसके तहत कंपनी ने भारत में एक साथ 71 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है. सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच करीब 71 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट को बैन किया है. कंपनी ने यह फैसला WhatsApp पर यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है.

WhatsApp ने क्यों बैन किए अकाउंट्स

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने भारत में ऐसे अकाउंट्स को बैन किया है जो कि इस ऐप का गलत इस्तेमाल कर रहे थे. कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म की क्रेडिबिलिटी को बनाए रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि WhatsApp समय-समय यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैरजरूरी अकाउंट्स पर बैन लगाती रहती है.

रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने भारत में अपनी मासिक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उसने कुल 7,182,000 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था. इनमें से 1,302,000 अकाउंट्स को यूजर्स की रिपोर्ट किए जाने से पहले ही बैन कर दिया गया था.

WhatsApp क्यों करता है अकाउंट्स बैन?

बता दें कि अकाउंट्स पर बैन लगाने की पहल WhatsApp के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के अनुपालन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जिसमें यूजर्स के लिए कई नियम बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर कंपनी अकाउंट को प्रतिबंधित कर देती है. अप्रैल में बैन किए गए अकाउंट्स के पीछे मुख्य वजह यूजर्स की सिक्योरिटी थी. अकाउंट्स बैन करने के पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं. जैसे कि अगर कोई यूजर कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है. इसके अलावा स्पैम, स्कैम, गलती इंफोर्मेशन वाला कंटेंट पब्लिश करने वाले यूजर्स के अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.