वॉट्सऐप एक नये फीचर पर काम कर रहा है. इस बार वह वेरिफिकेशन को लेकर एक नई टेस्टिंंग कर रहा है, जिसमें यूजर के ऑथेंटिकेशन के लिए उसके ईमेल अड्रेस पर वेरिफिकेशन मेल भेजा जाएगा. इस नये फीचर को अभी बीटा टेस्टर के लिए जारी किया गया है और जल्द ही इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा.
WABetaInfo पर दी गई जानकारी के अनुसार , WhatsApp ने ईमेल अड्रेस अकाउंट वेरिफिकेशन फीचर के लिए बीटा टेस्टिंंग शुरू कर दी है. ये नया फीचर कुछ सेलेक्टेड एंड्रॉयड और iOS बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है.
ये एक ऑप्शनल फीचर है और ये यूजर्स पर निर्भर करता है कि वह इस फीचर को डिसएबल करना चाहते हैं या नहीं. इस फीचर के जरिये दरअसल WhatsApp अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा सेक्योरिटी दे रहा है. ये उस कंडिशन में अच्छा ऑप्शन है, जब कोई एसएमएस के जरिये OTP रिसीव नहीं कर पा रहा है.

अगर आप बीटा टेस्टर हैं तो आपको WhatsApp Settings में ये मिल जाएगा. WhatsApp Settings में जाएं और वहां Account में जाएं फिर यहां Email Address पर क्लिक करें. WhatsApp के अनुसार Email अड्रेस किसी और को नजर नहीं आएगा. यानी कॉन्टैक्ट के किसी भी व्यक्ति को प्रोफाइल में ईमेल अड्रेस नजर नहीं आएगा.
क्योंकि ईमेल वेरिफिकेशन (email verification) एक ऑप्शनल फीचर है, इसलिए मोबाइल नंबर, अब भी ऑथेंटिकेशन के लिए प्राइमरी मोड है. नया फीचर उस वक्त भी काम आएगा, जब आपका फोन काम नहीं कर रहा है. हालांकि इसे कब जारी किया जाएगा, इसकी तारीख घोषित नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही जारी किया जाएगा.
WhatsApp एक अल्टरनेट प्रोफाइल पर भी काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स के पास दो तरह के प्रोफाइल रखने का ऑप्शन होगा. यूजर्स, अपने दोस्तों और प्रोफेशनल दुनिया के लिए वॉट्सऐप पर अलग-अलग प्रोफाइल रख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.