WhatsApp में आया नया चैटिंग फीचर, अब बिना रोक-टोक दिल खोलकर करें AI से चैट; किसी को नहीं होगी खबर

WhatsApp में नया Incognito Chat चैट फीचर आया है. यूजर्स Meta AI से बिना किसी डर और टेंशन अपनी दिल की बात कर पाएंगे.

Written by: Rishabh Kumar
Published: May 14, 2026, 6:39 PM IST

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए Meta एक नया और खास फीचर लेकर आया है. अब यूजर्स Meta AI से बिना किसी डर और टेंशन के खुलकर बातें कर सकेंगे. कंपनी ने WhatsApp और Meta AI ऐप में नया Incognito Chat फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी AI चैट पूरी तरह प्राइवेट रहेगी. Meta का कहना है कि इस मोड में होने वाली बातचीत कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं होगी. यानी आपकी पर्सनल बातें कोई और नहीं पढ़ पाएगा. आजकल लोग AI का इस्तेमाल पढ़ाई, काम, सलाह और पर्सनल सवालों के लिए भी करने लगे हैं, इसलिए प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए Meta ने यह नया फीचर लॉन्च किया है.

AI से कर पाएंगे प्राइवेट बातें

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद इस फीचर की जानकारी दी है. उन्होंने अपने WhatsApp चैनल पर बताया कि यह फीचर यूजर्स को AI से प्राइवेट तरीके से बात करने का मौका देगा. जुकरबर्ग ने कहा कि यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की तरह काम करेगा, जिससे आपकी बातचीत सुरक्षित रहेगी. कंपनी का दावा है कि ना Meta और ना ही WhatsApp आपकी AI चैट पढ़ पाएंगे. हालांकि यह फीचर सिर्फ Meta AI चैट के लिए होगा. बाकी लोगों के साथ होने वाली WhatsApp चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड ही रहेंगी. Meta का मानना है कि आने वाले समय में AI लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बनने वाला है, इसलिए प्राइवेट चैटिंग की जरूरत भी बढ़ेगी.

Meta ने बताया कि यह फीचर खास टेक्नोलॉजी की मदद से काम करेगा. AI रिक्वेस्ट को Trusted Execution Environment यानी TEE में प्रोसेस किया जाएगा. आसान भाषा में समझें तो आपकी चैट एक सुरक्षित सिस्टम के अंदर रहेगी, जहां किसी और की पहुंच नहीं होगी. सबसे खास बात यह है कि चैट खत्म होने के बाद बातचीत फोन से भी हट जाएगी. कंपनी का कहना है कि यही चीज इसे दूसरे AI चैट फीचर्स से अलग बनाती है. कई दूसरी AI सर्विसेस में चैट रिकॉर्ड लंबे समय तक सेव रहते हैं, लेकिन Incognito Chat में ऐसा नहीं होगा. इससे यूजर्स को ज्यादा भरोसा और सुरक्षा मिलेगी.

Incognito Chat फीचर के बड़े फायदे

  • Meta AI से प्राइवेट तरीके से बात कर सकेंगे
  • चैट कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं होगी
  • बातचीत खत्म होने के बाद चैट गायब हो जाएगी
  • पर्सनल सवाल और जानकारी सुरक्षित रहेगी
  • WhatsApp और Meta AI ऐप दोनों में मिलेगा फीचर

ये भी पढ़े: रिमोट के मैजिक से कम हो जाएगा AC के बिजली का बिल, बस करना होगा यह काम

किन लोगों के लिए होगा सबसे ज्यादा फायदेमंद?

  • स्टूडेंट्स जो AI से पढ़ाई में मदद लेते हैं
  • ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स
  • पर्सनल सलाह लेने वाले यूजर्स
  • टेक्नोलॉजी और AI इस्तेमाल करने वाले युवा
  • ऐसे लोग जो अपनी चैट पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.