Whatsapp Iphone Is Launching 7 Great Features Know How Will They Work
iPhone के लिए व्हाट्सएप लॉन्च करने जा रहा ये 7 शानदार फीचर, जानें कैसे आएंगे काम
WhatsApp ने iPhone के लिए 7 लेटेस्ट फीचर्स रोल आउट किए हैं. ये फीचर स्टोरेज मैनेजमेंट, AI-बेस्ड एडिटिंग और मल्टी-अकाउंट पर फोकस्ड हैं. ये अपडेट्स ना केवल यूजर्स का समय बचाएंगे, बल्कि आईफोन और एंड्रॉयड के बीच स्विच करने वाले लोगों के लिए डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी बेहद बनाएंगे.
iPhone यूजर के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब वे एक ही WhatsApp से दो अकाउंट चला सकेंगे. साथ ही AI फीचर से फोटो इडिंटिंग, चैट से टैक्सट बचाते हुए फाइल डिलीट करने की सुविधा मिलने जा रही है. मेटा ने अपने iPhone यूजर्स के लिए 7 ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो आपके चैटिंग और डेटा मैनेजमेंट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देंगे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
टैक्सट बचाकर इमेज-वीडियो करें डिलीट
WhatsApp ने नए स्टोरेज मैनेजमेंट टूल्स का ऐलान किया है, जिससे यूजर्स किसी भी चैट के भीतर मौजूद बड़ी फाइल्स को आसानी से खोजकर डिलीट कर सकेंगे. अब आपको पूरी चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं है; आप केवल भारी फोटो और वीडियो को हटाकर अपने टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित रख सकते हैं.
Apple के iPhone यूजर्स के लिए अब मल्टीपल अकाउंट फीचर रिलीज किया जा चुका है. इस फीचर आने के बाद यूजर एक ही आईफोन में दो अलग-अलग नंबरों से WhatsApp चला सकेंगे. वहीं, यूजर्स बिना लॉगआउट किए आसानी से अपने पर्सनल और वर्क अकाउंट के बीच स्विच कर पाएंगे.
स्टेटस में प्राइवेट मेंशनिंग
WhatsApp ने अब इंस्टाग्राम की तरह स्टेटस पर लाइक करने का फीचर भी जोड़ दिया है. इसके साथ ही अब आप स्टेटस लगाते समय अपने किसी खास कॉन्टैक्ट को प्राइवेट मेंशन भी कर सकते हैं, जिसकी जानकारी सिर्फ उसी व्यक्ति को होगी.
Meta AI फोटो एडिटर
WhatsApp पर मिलने वाले Meta AI की मदद से अब आप सीधे ऐप के अंदर ही फोटो एडिटिंग कर सकेंगे. इसमें किसी फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाना, बैकग्राउंड बदलना और अलग-अलग स्टाइल लागू करने जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Add India.com as a Preferred Source
चैट और एआई राइटिंग
अब iPhone और एंड्रॉयड के बीच चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना बेहद आसान हो गया है, जिसके लिए क्लाउड बैकअप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, नया राइटिंग हेल्प फीचर आपके कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से जवाब देगा. इस फीचर के आने से यूजर्स और AI के बीच बातचीत और बेहतर होने की संभावना है.
वॉइस मैसेज को टैक्सट में बदलें
WhatsApp अब वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने (Transcribe) की सुविधा भी दे रहा है, जिससे आप शोर वाली जगह पर बिना सुने मैसेज पढ़ सकेंगे. इसके अलावा, अब फोटो और वीडियो को हमेशा HD क्वालिटी में भेजने का ऑप्शन भी डिफॉल्ट रूप से सेट किया जा सकेगा. बता दें कि WhatsApp के ये फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के शुरू कर दिए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.