WhatsApp ने लॉन्च किया वॉइस चैट फीचर, ऐसे करें यूज

WhatsApp एक वॉइस चैट फीचर लॉन्च कर रहा है, जो यूजर्स को ग्रुप चैट्स में वॉइस कंवर्सेशन करने देगा. जानिये इसे कैसे यूज करना है.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: November 14, 2023, 12:45 PM IST

महीनों के टेस्टिंग के बाद, वॉट्सऐप को आखिरकार डिस्कॉर्ड जैसा वॉयस चैट फीचर मिल रहा है. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हाल ही में कई नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को बताया है कि वह एक अल्टरनेट प्रोफाइल फीचर पर काम कर रहा है. इसके अलावा, यह कॉल में आईपी पते को छिपाने का भी टेस्टिंग कर रहा था जो संभावित रूप से गोपनीयता बढ़ा सकता है और आपके यूजर अनुभव को अधिक सुरक्षित बना सकता है. अगस्त में, WABetaInfo ने बताया कि वह डिस्कॉर्ड की तरह वॉयस चैट ला रहा है और अब यह फीचर आखिरकार शुरू की जा रही है.

WhatsApp वॉइस चैट

वॉट्सऐप इस बार जो नया फीचर लाया है, वो Discord की तरह है. जहां यूजर्स बातचीत शुरू करने के लिए किसी भी समय सर्वर से जुड़ सकते हैं. यह उन ग्रुप्स में उपलब्ध है जिनमें 33 से 128 मेम्बर्स हैं. ग्रुप के मेम्बर्स जो वॉइस चैट में नहीं हैं, वे चैट हेडर और कॉल टैब से वॉइस चैट में शामिल लोगों की प्रोफाइल देख सकते हैं.

एक बार जब सभी लोग चैट छोड़ देते हैं, तो वॉइस चैट स्वचालित रूप से समाप्त हो जाती है. यदि 60 मिनट तक चैट में पहले या आखिरी व्यक्ति से कोई नहीं जुड़ता है तो वे भी समाप्त हो जाएंगे. वॉट्सऐप ने घोषणा की है कि यह फीचर केवल प्राइमरी डिवाइस पर उपलब्ध है, लिंक्ड डिवाइस पर नहीं. हर व्यक्तिगत यूजर के फोन पर रिंग बजाए बिना ग्रुप कॉलिंग को आसान बनाने के लिए इसे रोल आउट किया जा रहा है.

वॉट्सऐप ब्लॉग के अनुसार, वॉयस चैट आपको ग्रुप चैट के मेम्बर्स के साथ तुरंत लाइव बात करने देता है, जबकि आप ग्रुप में मैसेज भेजने में भी सक्षम होते हैं. एक बार जब आप वॉयस चैट शुरू करते हैं, तो ग्रुप के मेम्बर्स को कॉल के बजाय शामिल होने के लिए एक पुश नोटिफिकेशन मिलता है. आप स्क्रीन के नीचे एक बैनर में देख सकते हैं कि वॉइस चैट में कौन शामिल हुआ है.

WhatsApp पर वॉइस चैट कैसे शुरू कर सकते हैं

1. वॉट्सऐप पर वॉयस चैट शुरू करने के लिए, उस ग्रुप चैट को खोलें जिसके साथ आप वॉयस चैट शुरू करना चाहते हैं.
2. स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में न्यू वेवफॉर्म बैनर ऑप्शन पर टैप करें.
3. वॉट्सऐप पर वॉयस चैट शुरू करने के लिए ‘स्टार्ट वॉयस चैट’ ऑप्शन पर टैप करें.
4. अगर आप वॉइस चैट छोड़ना चाहते हैं, तो एंड आइकन पर टैप करें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.