एक ही WhatsApp अकाउंट पर बना सकेंगे दो प्रोफाइल, जल्द मिलेगा ये नया फीचर

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स को एक नई सौगात देने वाला है. यूजर्स एक ही वॉट्सऐप अकाउंट में दो प्रोफाइल बना पाएंगे. एक अपने दोस्तों के लिए और एक बाकी लोगों के लिए.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: November 1, 2023, 1:14 PM IST

WhatsApp यूजर्स को जल्द ही एक जोरदार फीचर मिलने वाला है, जिसमें वो अपने दोस्तों के लिए अलग और बाकी दुनिया के लिए अलग प्रोफाइल बना सकते हैं. जी हां, जल्द ही आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट के लिए दो प्रोफाइल बना सकते हैं. आप अपने दोस्तों के लिए अलग प्रोफाइल बना सकते हैं.

WhatsApp को ना केवल पर्सनल यूज के लिए बल्कि प्रोफेशनल वर्क के लिए भी यूज किया जाता है और यही कारण है कि आप हर व्यक्ति के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो और बाकी की डिटेल शेयर करने में कंफर्टेबल नहीं हो पाते. इसलिए अब वॉट्सऐप की टीम एक नए अल्टरनेट प्रोफाइल फीचर पर काम कर रही है, जो दोस्तों के लिए अलग और प्रोफेशनल दुनिया के लिए आपको अलग तरह पेश करेगा.

क्या है ये नया फीचर

जैसा कि WABetaInfo के लोगों ने देखा, वॉट्सऐप ने अल्टरनेट प्रोफाइल नाम के एक नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है. इस फीचर का काम यूजर्स को उन कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग-अलग प्रोफाइल बनाने की आजादी देना है जो दोस्त हैं.

वॉट्सऐप अल्टरनेट प्रोफाइल में आपकी प्राइमरी प्रोफाइल की तुलना में एक अलग प्रोफाइल फोटो और नाम हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आपकी अल्टरनेट प्रोफाइल डिटेल किसी भी व्यक्ति को दिखाई देगा, जिसे आपकी प्राइमरी प्रोफाइल देखने की अनुमति नहीं है. फीचर का बेहतर अंदाजा पाने के लिए आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं.

कैसे बनाएं वॉट्सऐप पर Alternate Profile

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार WhatsApp की अल्टरनेट प्रोफाइल (Alternate Profile) सेटिंग, ऐप के प्रोफाइल फोटो सेटिंग में दिया जाएगा. ये प्राइवेसी सेटिंग के ठीक नीचे मिलेगा, जिसमें Everyone, My Contacts, My Contacts Except… और Nobody ऑप्शन होगा.

ये बता दें कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है और इसलिए अभी तक बीटा टेस्टर्स को भी ये नहीं मिला है. इस फीचर को रोलआउट करने से पहले Android और iOS बीटा टेस्टर्स को ये फीचर टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.