WhatsApp बदलने जा रहा ये फीचर, जानें अपडेट के बाद कितना बदल जाएगा मैसेजिंग ऐप

WhatsApp measure update: मैसेजिंग ऐप WhatsApp डिसेपियरिंग मैसेज फीचर के बाद अब आफ्टर रीडिंग फीचर लाने जा रहा है. आइये जानते हैं कि ये फीचर कैसे काम करेगा...

Published date india.com Published: March 22, 2026 8:22 PM IST
WhatsaApp after reading feature
डिसेपियरिंग मैसेज फीचर से कितना अलग है आफ्टर रीडिंग

Whats App After reading feature: आपने ईथन हंट का नाम सुना है? नहीं. आपने मिशन इम्पॉसिबल मूवी सीरीज के बारे में सुना है, शायद हां, और क्या आपने टॉम क्रूज का नाम सुना है, हां. अब आप सोच रहे होंगे कि मैं WhatsApp के नए फीचर के बारे में बताने की जगह ये क्यों बोल रहा हूं. तो घबराइये मत, WhatsApp का नया फीचर भी इसी से जुड़ा है. मिशन इम्पॉसिबल में ईथन हंट को जब भी सीक्रेट मैसेज या कोई टास्क मिलता था तो उस मैसेज के अंत में ये डायलॉग जरूर आता कि यह मैसेज पांच सेकंड में अपने आप तबाह हो जाएगा. WhatsApp बिल्कुल ऐसा ही एक फीचर ला रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद ही खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा. वहीं, अगर यूजर ने मैसेज सीन नहीं किया तो भी 24 घंटे के अंदर मैसेज डिलीट हो जाएगा.

अब पढ़ते ही गायब होगा मैसेज

व्हाट्सएप का नया आफ्टर रीडिंग (After Reading) फीचर बिलकुल जासूसी फिल्मों जैसा फील देने वाला है. इसमें जैसे ही सामने वाला आपका मैसेज पढ़ लेगा, वो अगले 15 मिनट के अंदर खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा. ये WhatsApp द्वारा प्राइवेसी को एक अलग ही लेवल पर ले जाने की तैयारी है. फिलहाल, इसकी टेस्टिंग एंड्रॉइड के बीटा वर्जन पर तेजी से चल रही है. बता दें कि WhatsApp के पास अभी भी डिसेपियरिंग मैसेज (Disappearing messages) फीचर है, लेकिन इसमें मैसेज 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन पर अपने आप डिलीट होते हैं.

मेट्रो कार्ड कैसे करता है काम? इसमें कहां स्टोर होता है पैसा, जानें मेट्रो गेट पर टच से ट्रांजैक्शन करने का सिस्टम 9

OTP और पासवर्ड भेजने का नो टेंशन

अक्सर हमें किसी को बैंक डिटेल्स या पासवर्ड जैसी जरूरी चीजें भेजनी पड़ती हैं, जो चैट में सालों पड़ी रहती हैं. इस नए अपडेट के बाद, ऐसी सेंसेटिव जानकारी भेजने के बाद आपको मैन्युअली डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी, अगर मैसेज 24 घंटे तक नहीं खोला गया, तो भी वो अपने आप गायब हो जाएगा. इस फीचर के आने के बाद से डेटा लीक होने का खतरा बहुत कम हो जाएगा.

नंबर की जगह लेगा यूजरनेम

इस वीक WhatsApp ने आफ्टर रीडिंग के अलावे कई बदलाव का ऐलान किया है. इस कड़ी में एक बदलाव मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम लिखे जाने से जुड़ा है. पहले WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर देना मजबूरी थी, लेकिन अब आप इंस्टाग्राम की तरह अपना एक यूनिक यूजरनेम सेट कर पाएंगे. इस फीचर से आपका नंबर हर किसी को नहीं दिखेगा. लोग बस आपको सर्च करेंगे और चैट शुरू हो जाएगी.

बिना नंबर सेव किए होगी चैटिंग

हम अक्सर किसी से एक-दो बार बात करने के लिए भी उसका नंबर सेव करते हैं, जिससे कॉन्टैक्ट लिस्ट भर जाती है. यूजरनेम फीचर आने के बाद ये झंझट खत्म हो जाएगा, क्योंकि आप सीधे यूजरनेम से किसी को भी ढूंढ सकेंगे. ये फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अजनबियों से बात करते वक्त अपना नंबर शेयर नहीं करना चाहते.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब तक मिलेगा ये अपडेट?

अभी ये फीचर्स डेवलपमेंट फेज में हैं और कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोलआउट किए गए हैं. कंपनी अभी इस पर फीडबैक ले रही है ताकि ग्लोबल लॉन्च के वक्त कोई दिक्कत न आए. हालांकि, इसकी कोई फिक्स डेट तो नहीं आई है, पर उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में ये सभी के फोन में होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.