Whatsapp Message From Uk Government Offering Free Visas And Jobs In Uk Is Fake
WhatsApp मैसेज में आपको भी मिल रहा फ्री वीजा और UK में जॉब? जानें क्या है सच्चाई
अगर आपके पास कोई ऐसा वॉट्सऐप मैसेज आया है, जिसमें फ्री वीजा और ब्रिटेन में नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा है तो आप इस संदेश का रिप्लाई देने से पहले इसकी सच्चाई को जान लीजिये.
वॉट्सऐप पर मिल रहा फ्री वीजा और ब्रिटेन में नौकरी वाला मैसेज, जानें क्या है इसकी सच्चाई
नई दिल्ली: इन दिनों फ्री वीजा और यूके में नौकरी देने का दावा करने वाला एक वॉट्सऐप मैसेज खूब सर्कुलेट हो रहा है. इसमें यह भी दावा किया गया है कि यह संदेश यूके गर्वनमेंट की तरफ से भेजा गया है. ब्रिटेन में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती होनी है और इसके लिये भारतीय आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि यूके गवर्नमेंट ने इस बात से सीधे सीधे इंकार किया है और कहा है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई संदेश जारी नहीं किया गया है. हालांकि ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि साल 2022 में उन्हें 1 लाख कर्मियों की आवश्यकता है, इसलिये सरकार एक जॉब फेस्ट आयोजित कर रही है. बता दें कि वॉट्सऐप मैसेज में 1,86,000 रिक्तियों को भरने की बात कही गई है.
Highlights
अगर आपके पास कोई ऐसा वॉट्सऐप मैसेज आया है, जिसमें फ्री वीजा और ब्रिटेन में नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा है तो आप इस संदेश का रिप्लाई देने से पहले इसकी सच्चाई को जान लीजिये.
Malwarebytes रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप यूजर्स को आने वाले ये संदेश फेक हैं और यह यूजर्स के बैंक एकाउंट में सेंध मारने की कोशिश है. साइबर क्रिमिनल्स, ब्रिटेन में नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं.
नौकरी की तलाश करने वाले यूजर्स जैसे ही वॉट्सऐप मैसेज के लिंक पर क्लिक करते हैं, यह उन्हें एक नये डोमेन पर ले जाता है, जो वास्तव में एक फेक UK visa और इमीग्रेशन वेबसाइट है. यहां यूजर्स को फ्री वीजा के साथ, फ्री एकॉमडेशन देने का भी दावा किया जाता है. इस वेबसाइट पर यूजर अपना नाम, पता, मैरिटल स्टेटस और अन्य जानकारी दर्ज कर देता है और साथ ही वह अपने एकाउंट के डिटेल्स भी दर्ज कर देता है. फ्रॉड करने वालों को यूजर का मोबाइल हैक करने का समय मिल जाता है और ऐसा करते ही वह यूजर के मोबाइल पर आया बैंक एकाउंट से संबंधित पासवर्ड देख लेता है.
पासवर्ड की मदद से वह एकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं. आपको बता दें कि संदेश में कुछ इस तरह की जानकारी दी गई होती है – “THE PROGRAM COVERS: Travel expense. Housing. Accommodation. Medical facilities. Applicant must be 16 years or above. Can speak basic English. BENEFIT OF THE PROGRAM: Instant work permit. Visa application assistance. All nationalities can apply. Open to all individuals and students who want to work and study. Apply here.”
इस तरह के संदेश पर यकीन ना करें और किसी भी हाल में अपनी नीजी जानकारी साझा ना करें. इस तरह के संदेश को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दें . उसके अलावा यह देखें कि इसे कहां से भेजा गया है. ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि इस तरह संदेश में व्याकरण से संबंधित गलतियां होती हैं और इसमें स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.