Whatsapp New Sim Binding Feature India Rules Security Update Without Sim Not Work App
सिम कार्ड निकालते ही ठप पड़ जाएगा आपका Whatsapp, जानिए मेटा ने क्यों बनाया ऐसा नियम
WhatsApp अपने ऐप में एक नया फीचर लाने जा रहा है, नए फीचर के आ जाने के बाद अगर फोन से सिम कार्ड निकाल दिया तो मेटा का ये ऐप नहीं काम करेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में...
WhatsApp जल्द ही अपने ऐप के अंदर SIM-Binding सिस्टम लेकर आ रहा है. इस सिस्टम के आ जाने के बाद आप बिना सिम कार्ड के मेटा का ये मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेगा. कंपनी ने ये बदलाव भारत सरकार के नए नियमों के अनुसार किया है, जिसका मकसद फ्रॉड और अकाउंट हैक होने के मामले कम करना है. हालांकि कंपनी ने इस फीचर को सारे यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किया है .
क्या है नया SIM-Binding फीचर?
WhatsApp ने अपने लेटेस्ट बीटा अपडेट में SIM-Binding सर्विस को शामिल करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि आपका WhatsApp अकाउंट उसी सिम कार्ड से जुड़ा रहेगा, जिस नंबर से आपने रजिस्ट्रेशन किया है. ये एक ऐसा सिस्टम है जिसमें मैसेजिंग या कम्युनिकेशन ऐप तभी काम करेगा जब फोन में वही एक्टिव सिम मौजूद होगी. अगर कोई सिम निकाल देता है या दूसरी सिम लगाता है, तो WhatsApp अपने-आप काम करना बंद कर सकता है. यह सुविधा पहले से कई UPI ऐप्स में इस्तेमाल हो रही है.
WhatsApp कैसे काम करता है और क्या बदलेगा?
फिलहाल WhatsApp में लॉगइन करने के लिए यूजर्स को सिर्फ 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड डालना होता है. एक बार लॉगइन होने के बाद सिस्टम यह नहीं देखता कि सिम एक्टिव है या नहीं. नए SIM-Binding फीचर के बाद ऐप लगातार चेक करेगा कि वही रजिस्टर्ड सिम फोन में लगी है या नहीं.
भारत सरकार के नए नियम का मकसद
भारत सरकार का मकसद साइबर फ्रॉड और फर्जी नंबर के गलत इस्तेमाल को रोकना है. कई बार बंद हो चुके या दोबारा बेचे गए मोबाइल नंबर से स्कैम किए जाते हैं. SIM-Binding लागू होने से ऐसे मामलों पर लगाम लग सकती है और यूजर्स का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा.
FAQs
1. क्या नया फीचर आने के बाद बिना सिम कार्ड के WhatsApp चलेगा?
नहीं। नए अपडेट के बाद अगर फोन में रजिस्टर नंबर वाली एक्टिव सिम नहीं होगी, तो WhatsApp काम करना बंद कर सकता है. इसका मकसद अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाना है.
2. SIM-Binding फीचर कब तक सभी यूजर्स के लिए आएगा?
फिलहाल इसकी टेस्टिंग बीटा वर्जन में चल रही है. कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है, लेकिन अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है.
Add India.com as a Preferred Source
3. अगर फोन में दूसरी सिम लगा दी तो क्या होगा?
अगर आपने रजिस्टर्ड नंबर वाली सिम निकालकर दूसरी सिम लगा दी, तो ऐप अकाउंट को पहचान नहीं पाएगा और लॉगइन या मैसेजिंग बंद हो सकती है.
4. सरकार यह नियम क्यों लागू कर रही है?
इसका मकसद साइबर फ्रॉड और फर्जी नंबर से होने वाले स्कैम को रोकना है. कई बार पुराने या रीसेल नंबर से गलत काम किए जाते हैं, जिन्हें रोकने में यह सिस्टम मदद करेगा.
5. क्या इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा बेहतर होगी?
हां. सिम कार्ड लिंक रहने से कोई दूसरा व्यक्ति आपके नंबर से अकाउंट एक्टिव नहीं कर पाएगा. इससे अकाउंट हैक और डेटा चोरी के मामलों में कमी आ सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.