नया साल आने से पहले ही वॉट्सऐप अपने यूजर्स को एक मजेदार फीचर के रूप में New Year Gift देने की योजना बना रहा है. वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप छोड़े बिना फेसबुक स्टोरी के रूप में ऐप पर अपना स्टेटस शेयर कर सकते हैं. लेकिन ये तो पुरानी बात हो गई. WABetaInfo की एक और रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि अब मैसेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपने वॉट्सऐप स्टेटस को इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में भी शेयर करने देगा. यह फीचर एंड्रॉइड 2.23.25.20 अपडेट के लिए लेटेस्टट वॉट्सऐप बीटा पर देखा गया था, जो Google Play Store पर उपलब्ध है.
रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि यह फीचर स्टेटस प्राइवेसी कैटेगरी में उपलब्ध होगा. आपको बस स्टेटस (एंड्रॉइड) या अपडेट्स (आईओएस) टैब पर जाना है, ऊपरी दाएं कोने में तीन प्वाइंट्स पर टैप करना है और स्टेटस प्राइवेसी पर जाना है. यदि आप चाहते हैं कि आपका वॉट्सऐप स्टेटस ऑटोमेटिकली इंस्टाग्राम पर शेयर हो जाए, तो अपना अकाउंट सेट करने के लिए इंस्टाग्राम ऑप्शन चुनें और ऑन-स्क्रीन जो निर्देशों दिये गए हैं, उन्हें फॉलो करें.
यह फीचर यूजर्स को एक ही स्टेटस को अलग-अलग ऐप्स पर अलग-अलग अपलोड करने की परेशानी से बचाएगा. रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर अभी डेवेलप हो रहा है और उम्मीद है कि इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जल्द ही पेश कर दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.