WhatsApp पर मात्र 30 सेकेंड में मिलेगा लोन, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब आप WhatsApp के जरिए 30 सेकेंड के भीतर ही लोन प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस?

Published date india.com Updated: June 21, 2022 3:29 PM IST
Independence Day 2022 Whatsapp Quotes
Independence Day 2022 Whatsapp Quotes

Whatsapp Instant Loan: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर यूजर्स की सुविधाओं के लिए कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो कि बेहद ही लाभकारी हैं. वहीं अब इसमें एक बेहद ही कमाल की सुविधा ऐड हो गई है जिसे (Whatsapp Features) जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे. अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत पड़ गई है तो किसी से मांगने की बजाय आप WhatsApp की मदद ले सकते हैं. क्योंकि फाइनेंशियल वेलनेस प्लेटफॉर्म CASHe ने WhatsApp पर लोन की सुविधा के लिए एआई चैट फीचर लॉन्च किया है.

WhatsApp पर शुरू किए गए CASHe की एआई चैट की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां लोन लेने के लिए आपको किसी प्रकार के डॉक्यूमेंट देने या वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है. ना ही आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करना होगा और ना ही फॉर्म भरने के झंझट में पड़ना है. आइए जानते हैं CASHe की मदद से WhatsApp पर कैसे मिलेगा लोन?

जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

अगर आप भी WhatsApp पर लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको CASHe नंबर +91 80975 53191 अपने फोन में सेव करना होगा.

Step 1- फिर सेव किए गए नंबर पर आपको Hi लिखकर मैसेज सेंड करना है.

Step 2- Hi भेजने के तुरंत बाद आपके पास मैसेज आएगा जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आपको लोन लेना है?

Step 3- इसके बाद वहां कुछ और भी मैसेज आएंगे जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार ओके कर आगे बढ़ते जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Step 4- अगर आप WhatsApp पर लोन लेना चाहते हैं तो आपसे पैन कार्ड पर मौजूद नाम मांगा जाएग, जिसके बाद आपके सामने आपका पैन नंबर शो होगा.

Step 5- बता दें कि यहां वेरिफिकेशन की प्र​क्रिया ऑटोमैटिकली पूरी हो जाएगी. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

Step 6- केवाईसी पूरी होने के बाद ही आपकी क्रेडिट लिमिट तय की जाएगी. स्पष्ट कर दें कि लोन की यह सुविधा केवल सैलरीड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.