WhatsApp Trick: भीड़ या शोर में भी नहीं छूटेगी बात, 1 क्लिक में वॉइस नोट बन जाएगा टेक्सट मैसेज

WhatsApp में वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर मिलता है, जिससे आप वॉइस मैसेज को पढ़ सकते हैं. इसे सेटिंग में जाकर ऑन करना होता है और यह कई भाषाओं में काम करता है

Published date india.com Updated: March 28, 2026 1:23 AM IST
WhatsApp Trick
WhatsApp Trick

WhatsApp आज हमारी डेली लाइफ का बड़ा हिस्सा बन चुका है. हम चैट, कॉल और वॉइस मैसेज से हर काम जल्दी निपटाते हैं. वॉइस मैसेज खासतौर पर तब काम आता है जब टाइप करने का टाइम नहीं होता. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम ऑफिस, मार्केट या किसी भीड़ वाली जगह पर होते हैं और उस समय वॉइस मैसेज सुनना आसान नहीं होता. सोचिए, आप मीटिंग में बैठे हैं और तभी किसी का जरूरी वॉइस मैसेज आ जाता है. आप उसे तुरंत सुन भी नहीं सकते और इंतजार भी नहीं कर सकते. ऐसे में या तो आपको बाद में सुनना पड़ता है या फिर मैसेज मिस हो जाता है. इसी परेशानी को आसान करने के लिए WhatsApp ने एक काम का फीचर दिया है, जिससे आप वॉइस मैसेज को सुनने की जगह पढ़ सकते हैं.

वॉइस मैसेज बन जाएगा टेक्स्ट

WhatsApp का वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर काफी काम का है. इसकी मदद से कोई भी वॉइस नोट अपने आप टेक्स्ट में बदल जाता है. यानी अब आपको हर बार ईयरफोन लगाकर सुनने की जरूरत नहीं है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये फीचर कई भाषाओं में काम करता है. मतलब आप अपनी पसंद की भाषा में वॉइस मैसेज पढ़ सकते हैं. अगर कोई आपको हिंदी में वॉइस मैसेज भेजता है, तो आप उसे हिंदी टेक्स्ट में देख पाएंगे. इससे समझना और भी आसान हो जाता है. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो ऑफिस में काम करते हैं, ट्रैवल करते हैं या पब्लिक प्लेस में ज्यादा रहते हैं. अब आपको हर बार शांत जगह ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़े: ‘मैं KBC से बोल रहा हूं, आपने जीती 25 लाख की लॉटरी…’ कहीं WhatsApp पर आपको भी तो नहीं आया ये मैसेज? जानें ये कितना खतरनाक

ऐसे ऑन करें ये फीचर

इस फीचर को चालू करना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें. इसके बाद ऐप की सेटिंग्स में जाएं. वहां आपको “Chats” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. अब आपको “Voice Message Transcripts” का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करें. यहां आपको अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें से आपको “Manually” चुनना है. बस इतना करते ही आपका फीचर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे यूज कर सकते हैं.

अपनी पसंद की भाषा कैसे चुनें

जब आप इस फीचर को ऑन कर लेते हैं, तो अगला स्टेप है भाषा चुनना. क्योंकि सही भाषा चुनने से ही आपको सही टेक्स्ट मिलेगा. सेटिंग में आपको “Transcript Language” का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करके आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं. जैसे हिंदी, इंग्लिश या दूसरी उपलब्ध भाषाएं. अगर आप रोज हिंदी में चैट करते हैं, तो हिंदी सेलेक्ट करना बेहतर रहेगा. इससे जब भी कोई वॉइस मैसेज आएगा, उसका टेक्स्ट उसी भाषा में दिखेगा और आपको पढ़ने में आसानी होगी. यह फीचर उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो अलग-अलग भाषाओं में बात करते हैं.

अब ऐसे पढ़ें वॉइस मैसेज

फीचर ऑन और भाषा सेट करने के बाद इसे यूज करना बहुत आसान हो जाता है. अब जब भी आपकी किसी चैट में वॉइस मैसेज आएगा, तो उसके नीचे “Transcript Message” का ऑप्शन दिखेगा. आपको बस उस ऑप्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही वॉइस मैसेज का पूरा टेक्स्ट नीचे दिखाई देगा. इससे आप बिना सुने ही पूरी बात समझ सकते हैं. ये फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब आप कहीं बाहर हों, फोन साइलेंट पर हो या आसपास लोग बैठे हों. अब आपको न तो किसी को डिस्टर्ब करना पड़ेगा और न ही खुद परेशान होना पड़ेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.