चैनलों के लिए ऑटोमैटिक एल्बम फीचर शुरू करेगा WhatsApp

कुछ बीटा टेस्टर्स चैनलों में मीडिया साझा करते समय ऑटोमैटिक एल्बम फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: December 17, 2023, 12:21 PM IST

WhatsApp चैनल फीचर को लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा में ऑटोमैटिक एल्बम क्रिएशन प्राप्त हुआ है. WhatsApp चैनलों में ऑटोमैटिक एल्बम फीचर की शुरूआत से जनता के लिए उपलब्ध होने पर चैनल मालिकों को एक महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा.

डब्ल्यूए बीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह नई कार्यक्षमता चैनलों में शेयर किए गए मीडिया के संगठन को बढ़ाकर और उन्हें एक एल्बम में समाहित कर यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाती है.

रिपोर्ट में कहा गया, “चूंकि यूजर्स कलेक्शन तक पहुंचने और ब्राउज करने के लिए ऑटोमैटिक एल्बम पर आसानी से टैप कर सकते हैं, हमारा मानना ​​है कि यह चैनलों में शेयर मीडिया कंटेंट के नेविगेशन को सरल बनाता है और इंडिविजुअल मैसेज बबल्स की आवश्यकता को कम करता है, और अधिक विजुअली कन्वर्सेशन व्यू प्रदान करता है.

कुछ बीटा टेस्टर्स चैनलों में मीडिया साझा करते समय ऑटोमैटिक एल्बम फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.

जब चैनल व्यवस्थापक एक चैनल में लगातार कई इमेज या वीडियो शेयर करते हैं, तो WhatsApp अब ऑटोमैटिक रूप से उन्हें एकीकृत एल्बम में व्यवस्थित करता है, और चैनल फॉलोअर्स पूरे कलेक्शन तक पहुंचने के लिए ऑटोमैटिक एल्बम पर आसानी से टैप कर सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, ”गौर करने वाली बात यह है कि यह फीचर सालों से चैट और ग्रुप में पहले से मौजूद है लेकिन चैनलों में यह उपलब्ध नहीं था.”

चैनलों में लगातार फोटो और वीडियो को ऑटोमैटिक रूप से समाहित करने के फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हैं, जो गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप बीटा के लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में इसे और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

इनपुट आईएएनएस

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.