EnglishHindi

क्यों दी जा रही है iOS 18 डाउनलोड न करने सलाह? इंस्टॉल करने से पहले आप भी जान लें

iOS 18: हाल ही में Apple ने अपने यूजर्स को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए iOS 18 को लॉन्च किया था जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन यूजर्स को फिलहाल iOS 18 इंस्टॉल न करने की सलाह दी जा रही है.

Written by: Renu Yadav
Published: June 18, 2024, 10:56 AM IST

iOS 18 Update: Apple ने हाल ही में अपने सलाना इवेंट WWDC 2024 में कई बड़ी घोषणाएं की, जिसमें iOS 18 भी शामिल है. कंपनी ने iOS 18 को लॉन्च करते हुए इसमें मिलने वाले फीचर्स का खुलासा किया और बताया कि यह नया अपडेट किस तरह यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदल देगा. सबसे खास बात है कि iOS 18 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चलने वाले फीचर्स को शामिल किया गया है. कंपनी ने यह भी घोषणा की iOS 18 अभी डेवलपर बीटा पर इंस्टॉल के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसे अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यूजर्स को iOS 18 इंस्टॉल नहीं करना चाहिए. जानिए आखिर क्या है वजह?

बीट वर्जन में हैं कई खामियां

फिलहाल iOS 18 का बीटा वर्जन डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. अगर आप भी अपने डिवाइस में iOS 18 इंस्टॉल करना चाहते हैं तो फिलहाल के लिए रूक जाएं. क्योंकि इसकी वजह से आपका फोन में एक साथ कई परेशानियां आ सकती हैं. iOS 18 के बीटा वर्जन की वजह से फोन स्लो हो सकता है या फिर अचानक से बंद भी हो सकता है. बावजूद इसके अगर फिर भी iOS 18 का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो इसे प्राइमरी फोन के बजाया सेकेंडरी फोन में उपयोग करें.

फोन को स्लो कर देगा iOS 18 बीटा वर्जन

सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार iOS 18 बीटा वर्जन डाउनलोड करने के बाद यूजर्स का फोन स्लो हो गया है. जिसकी वजह से उन्हें काम करने में परेशानियों का सामनन करना पड़ रहा है. iOS 18 बीटा वर्जन इंस्टॉल करने के बाद फोन में मौजूद कई ऐप्स अपने आप बंद हो जाते हैं और यहां तक कि फोन भी फ्रीज हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि बीटा वर्जन में आ रही खामियां दूर होने के बाद ही डाउलनोड किया जाए और इसके लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.

नहीं आए AI फीचर्स

iOS 18 में AI फीचर्स का उपयोग किया गया है लेकिन यूजर्स को यह जानकर हैरानी होगी कि इसके बीटा वर्जन में अभी AI फीचर्स शामिल नहीं हैं और इसके लिए यूजर्स को कुछ अन्य हफ्तों का इंतजार करना होगा. ऐसे में अगर आप केवल AI फीचर्स का एक्सपीरियंस लेने के लिए iOS 18 इंस्टॉल कर रहे हैं तो फिलहाल आपको निराशा ही हासिल होगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.