फोन–लैपटॉप को टेक एक्सपर्ट्स क्यों देते हैं रीस्टार्ट करने की सलाह? जानें इससे बैटरी और डेटा पर क्या असर पड़ता है

Tech Tips: आज के डिजिटल समय में हम फोन और लैपटॉप को बिना बंद किए कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं. लगातार ऑन रहने के कारण डिवाइस की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है.

Published date india.com Published: December 4, 2025 12:46 AM IST
restart phone
restart phone

Tech Tips: आज के डिजिटल समय में हम फोन और लैपटॉप को बिना बंद किए कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं. लगातार ऑन रहने के कारण डिवाइस की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है. सिस्टम में चल रही फाइलें, ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोसेसेस एक साथ एक्टिव रहते हैं, जिससे फोन या लैपटॉप स्लो होने लगता है. कई बार ऐप क्रैश होने लगते हैं और डिवाइस का तापमान भी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक बिना रीस्टार्ट किए इस्तेमाल करने से सिक्योरिटी रिस्क भी बढ़ सकता है, इसलिए टेक एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डिवाइस को समय-समय पर रीस्टार्ट करना बहुत जरूरी है.

रीस्टार्ट करने से क्या होता है?

जब फोन या लैपटॉप लंबे समय तक ऑन रहता है, तो RAM में कई तरह की टेम्पररी फाइल्स जमा होने लगती हैं. इन्हें हम सोच भी नहीं सकते, लेकिन ये फाइलें डिवाइस पर भारी लोड डालती हैं. रीस्टार्ट करने से सभी बैकग्राउंड टास्क बंद हो जाते हैं, RAM खाली हो जाती है और डिवाइस को एक फ्रेश स्टार्ट मिलता है. इससे स्पीड बढ़ती है, हैंग की समस्या कम होती है और बैटरी पर भी कम दबाव पड़ता है. इसके अलावा, कई अपडेट और सिक्योरिटी पैच तब तक ठीक से इंस्टॉल नहीं होते जब तक डिवाइस रीस्टार्ट न हो। इसलिए रीस्टार्ट सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है.

फोन और लैपटॉप को कैसे करें सही तरीके से रीस्टार्ट?

फोन को रीस्टार्ट करना आसान है. बस पावर बटन कुछ सेकंड दबाएं और स्क्रीन पर आने वाले Restart या Reboot विकल्प को चुनें. अगर यह विकल्प न दिखे तो पहले फोन को पावर ऑफ करें और फिर दोबारा ऑन करें. सप्ताह में कम से कम एक बार फोन रीस्टार्ट करना पर्याप्त है. लैपटॉप में सिर्फ स्क्रीन लॉक करना या ढक्कन बंद करना रीस्टार्ट नहीं माना जाता। Windows में Start Menu से Power बटन पर क्लिक करके Restart चुनें. MacBook में Apple मेन्यू से Restart पर क्लिक करें। रीस्टार्ट करने से पहले अनसेव्ड काम सेव करना न भूलें.

कितनी बार रीस्टार्ट करना चाहिए?

स्मार्टफोन को हफ्ते में एक बार और लैपटॉप को हर 3–4 दिन में रीस्टार्ट करना सबसे अच्छा माना जाता है. यह आदत डिवाइस की लाइफ बढ़ाती है, परफॉर्मेंस को बेहतर करती है और सुरक्षा को मजबूत बनाती है. नियमित रीस्टार्ट से फोन और लैपटॉप हमेशा तेज, स्मूद और सुरक्षित चलते हैं. यह एक छोटी-सी आदत है, लेकिन इसका फायदा लंबे समय तक मिलता है और डिवाइस की हेल्थ बेहतर रहती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.