सावधान! सस्ता चार्जर यूज करना पड़ सकता है भारी, भूलकर भी ना करें ये गलती; नहीं तो फूंक जाएगा अच्छा खासा फोन

Local Charger Risks: मोबाइल चार्जर की छोटी गलती आपके महंगे फोन को नुकसान और आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से फोन और आपको कैसे नुकसान हो सकता है.

Published date india.com Published: February 11, 2026 11:22 PM IST
Local Charger Risks
Local Charger Risks

Local Charger Risks: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. छोटे-मोटे काम से लेकर बड़े काम तक, सब कुछ फोन के जरिए हो जाता है. लोग अपने फोन पर हजारों और लाखों रुपये खर्च करते हैं ताकि उन्हें अच्छा और टिकाऊ फोन मिल सके. लेकिन जब बात चार्जर की आती है, तो कई बार लोग पैसे बचाने के लिए मार्केट से सस्ते लोकल चार्जर खरीद लेते हैं. शुरुआत में लगता है कि पैसे बचा लिए, लेकिन कई बार यह सस्ता चार्जर आपके कीमती फोन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

फूंक जाएगा अच्छा खासा फोन

लोकल चार्जर का इस्तेमाल सिर्फ फोन के लिए ही नहीं, बल्कि आपके लिए भी खतरा पैदा कर सकता है. कमजोर क्वालिटी वाले चार्जर के कारण फोन ओवरहीट हो सकता है. जब फोन का तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो यह फट भी सकता है. ऐसे में अगर फोन आपकी जेब में है, तो आपको गंभीर चोट भी लग सकती है. इसलिए हमेशा ऑरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है.

बैटरी को पहुंचता है नुकसान

स्मार्टफोन में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है. ऑरिजनल चार्जर फोन को स्थिर वोल्टेज और करंट देता है, जिससे बैटरी सुरक्षित रहती है. वहीं, लोकल चार्जर में अक्सर खराब क्वालिटी के कैपेसिटर होते हैं, जिससे करंट बार-बार बदलता रहता है. इससे बैटरी डैमेज हो सकती है और बैटरी की उम्र भी जल्दी कम हो जाती है.

सेफ्टी रिस्क बढ़ जाता है

ऑरिजनल चार्जर बनाते समय और बनाने के बाद कई टेस्ट किए जाते हैं. इनमें शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा खूबियां शामिल होती हैं. लेकिन लोकल चार्जर में इन टेस्टों और सुरक्षा फीचर्स की कमी होती है. इसका मतलब यह है कि लोकल चार्जर के इस्तेमाल से शॉर्ट सर्किट, आग लगने और अन्य गंभीर जोखिम बढ़ जाते हैं.

सुरक्षित विकल्प अपनाएं

फोन और अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा ऑरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करें. चाहे चार्जर महंगा हो, यह लंबे समय में आपके फोन और आपकी सुरक्षा के लिए फायदेमंद होगा. लोकल और सस्ते चार्जर से बचें, क्योंकि यह सिर्फ पैसे बचाएगा, लेकिन आपके फोन और जीवन के लिए खतरा बन सकता है. स्मार्टफोन की सुरक्षा और लंबी बैटरी लाइफ के लिए यह सबसे समझदारी भरा विकल्प है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.