Xiaomi 13 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. इसे चीन में 1 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन उसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज 9 दिसंबर तक भारत में लॉन्च हो सकती है. सीरीज में दो फोन होंगे. इसमें Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro शामिल है. यह Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा. इसमें से Xiaomi 13 Pro वेरिएंट को मलेशियन SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट और इंडियन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर पाया गया है. इसका मतलब ये हुआ कि फोन जल्द ही एशियाई बाजार में लॉन्च होने वाला है और इसमें भारतीय बाजार भी शामिल है.
Xiaomi 13 Pro का डिस्प्ले 6.73 इंच 2K E6 AMOLED होगा. जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और 1,920Hz PWM डिमिंग के साथ 1,900 निट्स ब्राइटनेस होगी. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होगा, जो 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा. कैमरे की बात करें तो आप इसकी फोटो क्वालिटी से जरूर खुश हो जाएंगे. Xiaomi 13 Pro में 50MP Sony IMX989 1इंच सेंसर, एक 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा है. सामने सेल्फी के लिए 32MP सेल्फी शूटर दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 13 Pro में 4,820mAh बैटरी हो सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ और USB टाइप C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. साथ ही यह Android 13 आधारित MIUI 14 skin आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित फोन होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.