लीक और अफवाहों के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने आखिरकार अपनी फ्लैगशिप-ग्रेड Xiaomi 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इसमें Xiaomi 13 Pro भारत आ रहा है. इस सीरीज में Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन शामिल हैं. प्रो संस्करण को Xiaomi 12 प्रो के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसे साल 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था. आपको बता दें कि Xiaomi के इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है.
Xiaomi 13 Pro को पहली बार दिसंबर 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था और कुछ महीनों के बाद आखिरकार यह भारत आ गया है. आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro की कीमत क्रमश: 87,585 और 1,13,887 रुपये है. Xiaomi 13 Lite की कीमत 43,748 रुपये है. Xiaomi 13 Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Amazon पर भी यह उपलब्ध होगा. Xiaomi 13 Pro की बिक्री भारत में 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी.
Xiaomi 13 Pro 5G में अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है. इसमें एक मेटल फ्रेम और एक ग्लास सैंडविच डिजाइन है जो हर एंगल से जबरदस्त लगता है. हैंडसेट में आगे की तरफ पंच-होल डिजाइन और बेजेल-लेस डिस्प्ले है. इसे दो कलर ऑप्शन- सिरेमिक ब्लैक और सिरेमिक व्हाइट में लॉन्च किया गया है.
Xiaomi 13 Pro 6.78-इंच 2K फ्लेक्सिबल E6 AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 nits की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें f/1.9 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX989 1-इंच सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा- के साथ Leica का फ्लोटिंग लेंस एलीमेंट शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 13 Pro में 32MP कैमरा दियाा गया है.
Xiaomi 13 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 12GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है. यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है. बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4,820mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में, Xiaomi 13 Pro 5G, 4G, 3G और 2G सपोर्ट, वाई-फाई 7 क्षमताओं, NFC, ब्लूटूथ 5.3, डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और बहुत कुछ के साथ आता है.
दूसरी ओर, बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में, Xiaomi 13 Pro के साथ Xiaomi 13 भी लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिनमें ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर शामिल हैं.
Xiaomi 13 6.36-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह Leica-आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस है. हालांकि, इसमें Xiaomi 13 Pro के विपरीत 1 इंच का सेंसर नहीं है. इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है.
Xiaomi 13 ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्मार्टफोन में 67W वायर्ड टर्बो चार्जिंग, 50W वायरलेस टर्बो चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है.
कंपनी ने स्मार्टफोन के लाइट वर्जन Xiaomi 13 Lite को भी लॉन्च किया है. यह चुनिंदा बाजारों में तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा, जिसमें लाइट पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक शामिल हैं.
स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 50MP प्राइमरी शूटर, 8MP अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है. फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप में 32MP का मुख्य सेंसर और डुअल फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का सेकेंडरी लेंस है. यह एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है. इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के लिए 4,500mAh की बैटरी है और यह Android 13-आधारित MIUI 14 इंटरफेस चलाता है.
Xiaomi ने स्मार्टफोन के साथ कुछ अन्य उत्पाद भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Xiaomi Watch S1 Pro शामिल है, जो 1.47-इंच सर्कुलर डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 26,214 रुपये) है, Xiaomi Buds 4 Pro, जिसकी कीमत लगभग 21,830 रुपये और Xiaomi इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 अल्ट्रा जिसकी कीमत 87,585 रुपये है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.