EnglishHindi

Xiaomi 13 Ultra launch : इस तारीख को लॉन्च होगा हैंडसेट, डेट हुई कंफर्म

शाओमी के Xiaomi 13 Ultra के लॉन्च का सभी शाओमी यूजर्स को इंतजार है. कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख पक्की कर दी है. चेक करें.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: June 2, 2023, 10:36 AM IST

अप्रैल में, Xiaomi ने चीन में Xiaomi 13 Ultra को लॉन्च किया था. Xiaomi के अंतिम फ्लैगशिप फोन को भी अब ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है और कंपनी ने इसे लेकर अपना कंफर्मेशन भी दे दिया है. शाओमी यूजर्स और फैंस के लिए Xiaomi 13 Ultra के लिए एक माइक्रोसाइट अब लाइव है, जहां काउंटडाउन टाइमर भी दिया गया है. यानी कंपनी ने इशारों-इशारों में लॉन्च की तारीख भी कंफर्म कर दी है.

Xiaomi 13 Ultra ग्लोबल लॉन्च की तारीख

आधिकारिक साइट पर काउंटडाउन टाइमर से पता चलता है कि Xiaomi 13 Ultra की ग्लॉबल लॉन्चिंंग 8 जून को होगी. जो लोग 13 Ultra खरीदते हैं, वे बेनेफिट्स का लाभ उठा सकेंगे. जैसे कि इस फोन के साथ 3 महीने की YouTube प्रीमियम मेम्बरशिप फ्री में मिलेगी. इसके साथ 6 महीने के लिए 100 जीबी Google One की मेम्बरशिप भी फ्री में मिलेगी.

रिपोर्टों की मानें तो Xiaomi 13 Ultra ग्लोबल मार्केट में केवल 12GB + 512GB वर्जन में उपलब्ध होगा. यूरोप में इसकी कीमत 1,299 यूरो या 1,499 यूरो हो सकती है. यह ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा.

Xiaomi 13 Ultra स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Ultra में 6.73 इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा, जिसमें Quad HD+ रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा. ये Android 13 और MIUI 14 पर चलेगा.

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होगा. साथ ही 13 Ultra हैंडसेट में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज होगा. फोन में दमदार 5,000mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

13 Ultra में 32 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा होगा और बैक में एक 1 इंच Sony IMX989 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा होगा, जो 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड लेंस, एक 5 मेगापिक्सेल OIS टेलीफोटो और 50 एमपी पेरीस्कोप लेंस के साथ पेयर किया गया है. बता दें कि पेरीस्कोप लेंस OIS और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा.

कहा जा रहा है कि आने वाले आईफोन 15 के हैंडसेट में पेरीस्कोप लेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.