
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
Xiaomi 14 Ultra specifications leaked: Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हुए हैं. इस स्मार्टफोन की बैटरी, चिपसेट और अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है. लीक जानकारी के मुताबिक, Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा. Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में 5,180mAh की बैटरी हो सकती है. इसमें इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है. इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानकारी एक चीनी टिपस्टर ने शेयर की है.
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC का प्रोसेसर हो सकता है. Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन से एडवांस्ड होगा. गौरतलब है कि Xiaomi बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल है और इसके स्मार्टफोन का कंज्यूमर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. Xiaomi ने हाल ही में चीन में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC और नया HyperOS इंटरफेस दिया गया है. अब कंपनी के नए स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra का कंज्यूमर्स इंतजार कर रहे हैं. Xiaomi ने पिछले साल Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन पेश किया था.
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर भी कंपनी का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. लीक जानकारियों में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मार्च 2024 में पेश हो सकता है. Weibo पर Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं. जिसमें बताया गया है कि Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट होगा जिसमें चार 50-मेगापिक्सेल कैमरे होंगे. फोन में सोनी LYT900 को प्राथमिक सेंसर के रूप में f/1.63 अपर्चर के साथ f/4.3 फुल फ्रेम अपर्चर के बराबर फीचर किया जाएगा. फोन में ग्लास बॉडी के साथ डेप्थ सेंसर होगा.इस स्मार्टफोन की स्क्रीन थोड़ा घुमावदार होगी और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा. Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ पेश हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.