By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Xiaomi Festive Season Sale Record Xiaomi India Sold 13 Million Devices During 2020 Festive Season
Xiaomi festive season sale: Xiaomi का जलवा, फेस्टिव सीजन में बेच डाले 90 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन
Xiaomi festive season sale: Xiaomi India ने फेस्टिव सीजन के दौरान देश में 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचे हैं.
Xiaomi festive season sale: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने इस फेस्टिव सीजन इंडियन मार्केट में धमाकेदार बिक्री की है. Xiaomi India ने कहा है कि फेस्टिव सीजन के दौरान उसने देश में 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचे हैं. खास बात यह है कि इनमें 90 लाख से ज्यादा सिर्फ स्मार्टफोन की बिक्री हुई है.
फेस्टिव सीजन के दौरान फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days और ऐमजॉन पर Great Indian Festival सेल चल रही थी. साथ ही शाओमी की वेबसाइट पर भी Mi festival Sale आयोजित हुई थी. इन तीनों सेल में शाओमी के प्रॉडक्ट भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचे गए हैं.
90 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन की सेल
शाओमी ने कहा है कि फेस्टिव सीजन में 90 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं. इनमें Mi 10T Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi 9 Prime Redmi 9 और Redmi 9A समेत अन्य फोन शामिल हैं.
इकोसिस्टम प्रॉडक्ट की बढ़ी डिमांड
शाओमी ने कहा है कि फेस्टिव सीजन सेल में उसके इकोसिस्टम प्रॉडक्ट्स की काफी डिमांड रही. कंपनी ने सेल के दौरान 40 लाख से ज्यादा टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, ट्रिमर, स्मार्ट बैंड, ऑडियो प्रॉडक्ट और पावर बैंक समेत अन्य प्रॉडक्ट बेचे हैं.
4.50 लाख से ज्यादा Mi TV और होम एंटरटेनमेंट डिवाइस की सेल
शाओमी ने 4.50 लाख से ज्यादा Mi TV और होम एंटरटेनमेंट डिवाइस फेस्टिव सीजन के दौरान बेचे. कंपनी का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 4K TV की बिक्री में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई.
पिछले साल की तुलना में इस बार 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी 50 पर्सेंट ज्यादा बिके. इनके अलावा पावरबैंक, मी स्मार्ट बैंड 5, मी स्मार्ट स्पीकर और मी वॉच रिवोल्व जैसे प्रॉडक्ट्स भी बेस्ट सेलिंग की लिस्ट में हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें