फेस अनलॉक फीचर के साथ Xiaomi का Mi Pad 4 लॉन्‍च

Xiaomi के Mi Pad 4 टैबलेट को रविवार को चाइना में लॉन्च कर दिया गया. Mi Pad 4 वाई-फाई और वाई-फाई+एलटीई डिस्प्ले जैसे दो वेरियंट्स में पेश किया गया

Published date india.com Updated: June 25, 2018 10:31 AM IST
फेस अनलॉक फीचर के साथ Xiaomi का Mi Pad 4 लॉन्‍च
Xiaomi का Mi Pad 4 लॉन्‍च

नई दिल्ली: Xiaomi के Mi Pad 4 टैबलेट को रविवार को चाइना में लॉन्च कर दिया गया. Mi Pad 4 वाई-फाई और वाई-फाई+एलटीई डिस्प्ले जैसे दो वेरियंट्स में पेश किया गया. Xiaomi पैड 4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,500 रुपये है तो, वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,600 रुपये है. जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटबिल्ट स्टोरेज वाईफाई + एलटीई वर्जन की कीमत 15,600 रुपये है. टैबलेट को ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. पहली सेल 29 जून को है.

10 हजार से कम कीमत के 5 स्मार्टफोन जो हैं फेस अनलॉक टेक्नॉलजी से लैस

Mi Pad 4 की स्पेसिफिकेशन

-स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टैबलेट में 8 इंच का 16:10 का डिस्प्ले है. कंपनी ने इस टैबलेट में फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गई है तो वहीं स्नैपड्रैग्न 660 SoC ऑनबोर्ड दिया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-मी पैड एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 9 पर काम करता है. जिसमें 8 इंच का फुल एचडी 1920×1200 का डिस्प्ले दिया गया है जो 16:10 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है.

-टैबलेट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 660 SoC के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आता है.

-टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एचडीआर को सपोर्ट करता है.

– टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कंपनी टैबलेट में एआई फेस अनलॉक फीचर भी लेकर आई है.

मी पैड 4 के अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें 32 जीबी और 64 जीबी का इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है.

-कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो मी पैड 4 में 4 जी LTE, वाई फाई 802.11, ब्लूटूथ v5.0, 3.55mm jack और यूएसबी टाइप सी के साथ जीपीएस की सुविधा दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.