Xiaomi की Mi Super Sale आज से भारत में एक बार फिर शुरु हो गई है। हर बार की तरह इस सेल में भी कंपनी अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दे रही है। शाओमी की Mi Super Sale ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Mi.com पर चल रही है। Mi Super Sale आज यानी 26 नवंबर से शुरु हो चुकी है और सात दिनों तक यानी 28 नवंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, K20 Pro, Poco F1, और दूसरे स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको सेल के दौरान Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Xiaomi Mi Super Sale में मिल रही डील्स
Mi Super Sale के दारौन Redmi 7A और Redmi Go सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। Redmi 7A को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर 1,200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Xiaomi के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi Go पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Go सेल के दौरान 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
इसके साथ ही कंपनी के फ्लैगशिप सीरीज के स्मार्टफोन Redmi K20 को 19,999 रुपये और Redmi K20 Pro को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं Poco F1 स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के साथ-साथ बॉयर्स शाओमी के फोन्स पर एडिशनल एंक्सचेंज बोनस का बेनिफिट भी ले सकते हैं। वहीं शाओमी को स्मार्टफोन सेल के दौरान नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदे जा सकते हैं।
Redmi Y3 को ग्राहक 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आखिर में कंपनी Redmi 7s पर भी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में मिल रहा है।
Features |
Xiaomi Redmi Note 7 Pro |
Xiaomi Poco F1 |
Redmi K20 |
Price |
13999 |
17999 |
21999 |
Chipset |
Qualcomm Snapdragon 675 SoC |
Snapdragon 845 octa-core SoC |
Qualcomm Snapdragon 730 SoC |
OS |
Android 9 Pie |
Android 8.1 Oreo |
9 Pie |
Display |
6.3-inch FHD+ |
6.18-inch Full HD+-2160 x 1080 pixels |
AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels |
Internal Memory |
4GB RAM with 64GB storage |
6GB of RAM with 64GB of storage |
6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera |
48MP+5MP |
12MP + 5MP |
Triple – 48MP + 8MP+ 13MP |
Front Camera |
13MP |
20MP |
20MP |
Battery |
4,000mAh |
4000mAh |
4,000mAh |