अब किराए पर मिलेंगे Apple iPhone X, Google Pixel 2, Galaxy Note 8

अगर आप ब्रांडेड महंगे फोन के शौकीन हैं, लेकिन पैसे की कमी के कारण इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.

Published date india.com Published: August 16, 2018 12:14 PM IST
अब किराए पर मिलेंगे Apple iPhone X, Google Pixel 2, Galaxy Note 8

नई दिल्ली: अगर आप ब्रांडेड महंगे फोन के शौकीन हैं, लेकिन पैसे की कमी के कारण इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इन फोन्स को अब आप किराए पर लेकर अपना शौक पूरा कर सकते हैं. ऐपल, गूगल और सैमसंग जैसी कंपनियों ने रेंट पर मोबाइल फोन मुहैया कराने के लिए रेंटिंग प्लेटफॉर्म रेंटोमोजो के साथ समझौता किया है. मोबाइल पर किराया 2100 रुपये से 9300 रुपये तक है और यह मॉडल और ब्रांड पर निर्भर है. उपयोगकर्ताओं को 6, 12, 18 और 24 महीने की अवधि के अंत में इन फोन को खरीदने का भी विकल्प होगा.

ऐपल के आईफोन एक्स और 8, सैमसंग गैलेक्सी एस-9, नोट 8 और गूगल पिक्सल 12 जैसे हैंडसेट मासिक किराये की सुविधा पर मुहैया कराए जा रहे हैं. अगर कोई ग्राहक आईफोन एक्स लेता है तो 12 महीने के लिए ईएमआई लगभग 8,000 रुपये होगी. लेकिन रेंटोमोजो इसे 5,000 रुपये के मासिक किराये पर उपलब्ध करा रही है जिससे ग्राहक हर महीने 3000 रुपये की बचत कर सकता.

उपयोगकर्ता या तो किराया अवधि के अंत में फोन लौटा सकता है या फिर बकाया रकम चुकाकर इसे खरीद सकता है. हालांकि यह बकाया रकम मोबाइल की अग्रिम कीमत की तुलना में 5-10 प्रतिशत अधिक होगी.

ये हैंडसेट किसी तरह के नुकसान की आशंका से बचने के लिए स्क्रीन गार्ड और बैक कवर के साथ उपलब्ध होंगे. बेंगलूरु स्थित स्टार्टअप ने गूगल, ऐपल और सैमसंग के साथ समझौता किया है जिसके फोन में किसी तरह की निर्माण संबंधी खामी को दूर किया जाएगा. हालांकि किसी बड़ी खराबी की स्थिति में उपयोगकर्ता को अनुबंध के तहत रकम चुकानी होगी.

प्राइसवाटरहाउसकूपर्स के अनुसार, वर्ष 2025 तक साझा अर्थव्यवस्था का बाजार वैश्विक रूप से 335 अरब डॉलर का होगा. मोबाइल फोन ब्रांडों द्वारा हर साल फोन के नए मॉडल पेश किए जाने और नए फीचर जोड़े जाने से लगभग 55 प्रतिशत शहरी लोग हर 6 महीने में अपने फोन बदल रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.