Your Car Smart With These Essential Gadgets Every Car Owner Must Install
सड़क पर लड़ाई हो या एक्सीडेंट! ये गैजेट्स बनेंगे आपकी कार के सुरक्षा कवच
Car Safety Gadgets: आजकल सिर्फ अच्छी कार होना ही काफी नहीं है, उसमें सही गैजेट्स होना भी जरूरी है. ये गैजेट्स न सिर्फ एक्सीडेंट से बचाते हैं, साथ ही आपके सफर को टेंशन फ्री बना देंगे है.
Car Safety Gadgets: आज के समय में भारत की सड़कों पर एक्सीडेंट होना एक आम बात हो गई है. खास तौर सड़क पर कार चलाते समय कब हादसा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. कभी बीच सड़क पर कार का टायर पंक्चर हो जाता है, तो कई बार सड़क पर बेवजह लोग आपसे लड़ना शुरू कर देते हैं. इन सब को बातों ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं. जो न सिर्फ आपकी कार को स्मार्ट बनाएंगे, साथ ही आपको बड़े खतरों से सुरक्षा भी प्रदान करेंगे.
डैशकैम (Dashcam)
लिस्ट में सबसे पहला गैजेट डैश कैम है, जिसे आज के वक्त में लगभग हर शख्स अपनी कार लगाया हुआ दिखाता है. क्योंकि यह कार चलाते समय सड़क की सभी एक्टिविटियों को अपने कैमरे कैद करता है. कोई हादसा हो, रोड पर लड़ाई, गलत चालान कटा हो या फिर इंश्योरेंस क्लेम करवाना पड़े. ऐसी स्थिति में डैश कैम सबसे बड़े सबूत बन जाता है. बता दें कि कई डैश कैम नाइट विजन और पार्किंग मोड के फीचर्स भी मिलते है, अगर कार कहीं खड़ी हो तो फिर रिकॉर्डिंग ऑन रहती है. इन सब हालात में डैश कैम आपके हजारों रुपये बचा सकता है.
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
अक्सर सड़क पर चलते वक्त कार का टायर फट जाता है, जिसकी वजह से एक्सीडेंट भी हो जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि टायर क्यों फट जाते है. दरअसल, कुछ कारों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS सेंसर का फीचर नहीं मिलता है. हालांकि आजकल कई कंपनियो अपनी कारों में TPMS पहले से लगा हुआ देती है. यहां बेस्ट बात यह है कि आप TPMS अलग से लगवा सकते हैं. TPMS सेंसर आसानी से टायर में लग जाता है और हर वक्त टायर की हवा और तापमान पर नजर रखता है. जैसे ही हवा कम या ज्यादा होती है, यह तुरंत अलर्ट दे देता है. इससे टायर फटने का खतरा कम होता है और गाड़ी का माइलेज भी बेहतर रहता है.
पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर (Portable Tyre Inflator)
सोचिए आप परिवार के साथ किसी सुनसान रास्ते पर जा रहे हैं और अचानक गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाए. ऐसी मुसीबत में पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर किसी मसीहा से कम नहीं है. यह एक छोटा सा डिवाइस है जो गाड़ी के चार्जिंग पॉइंट से चल जाता है और बस कुछ ही मिनटों में टायर में हवा भर देता है. आपको भारी टायर बदलने की मेहनत नहीं करनी पड़ती और आप आराम से पास की किसी दुकान तक पहुंच सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.