
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
YouTube ने भ्रामक और गुमराह करने वाले AI-जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्लेटफॉर्म ने लोकप्रिय भारतीय चैनल Screen Culture समेत दो बड़े चैनलों को स्थायी रूप से बैन कर दिया है. इन चैनलों पर आरोप था कि वे AI की मदद से नकली मूवी ट्रेलर बनाकर उन्हें असली फिल्मों की तरह पेश कर रहे थे. ऐसे वीडियो देखकर दर्शकों को लगता था कि ये आधिकारिक ट्रेलर हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे थे. YouTube का कहना है कि इस तरह का कंटेंट उसकी नीतियों का गंभीर उल्लंघन है.
Deadline की रिपोर्ट के अनुसार, YouTube ने Screen Culture के साथ-साथ जॉर्जिया स्थित KH Studio चैनल को भी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. अब ये दोनों चैनल YouTube सर्च में दिखाई नहीं देते और उनके पुराने लिंक खोलने पर एरर पेज दिखता है. YouTube ने बताया कि यह कार्रवाई “सिंथेटिक कंटेंट डिस्क्लोजर” नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है. कंपनी के मुताबिक, अगर कोई वीडियो AI से बनाया गया है और उसे साफ तौर पर नहीं बताया जाता, तो वह यूजर्स को धोखा देने की श्रेणी में आता है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये चैनल AI से बनाई गई इमेज को असली फिल्मों के पुराने फुटेज के साथ मिलाकर नकली ट्रेलर तैयार करते थे. इन वीडियो को इस तरह एडिट किया जाता था कि वे पूरी तरह ऑफिशियल ट्रेलर जैसे दिखें. न तो वीडियो के टाइटल में और न ही डिस्क्रिप्शन में यह साफ बताया जाता था कि यह फैन-मेड या पैरोडी कंटेंट है. इनका मुख्य मकसद ज्यादा व्यूज बटोरना और विज्ञापनों से कमाई करना था. बताया जा रहा है कि इन दोनों चैनलों के पास मिलकर करीब 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और एक अरब से ज्यादा व्यूज थे.
YouTube ने इस साल की शुरुआत में इन चैनलों पर पहली कार्रवाई करते हुए उनकी मोनेटाइजेशन सुविधा बंद कर दी थी. इसके बाद चैनलों ने अपने वीडियो टाइटल में “Fan Trailer” और “Parody” जैसे शब्द जोड़कर दोबारा कमाई शुरू कर दी. लेकिन कुछ समय बाद इन डिस्क्लोजर को हटा दिया गया, जिसे बार-बार नियमों का उल्लंघन माना गया. YouTube प्रवक्ता जैक मैलोन ने कहा कि चेतावनी मिलने के बावजूद चैनलों ने स्पैम और भ्रामक मेटाडेटा का इस्तेमाल जारी रखा. इसी कारण प्लेटफॉर्म ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए दोनों चैनलों को हमेशा के लिए बैन कर दिया. यह साफ संकेत है कि YouTube अब AI डीपफेक और क्लिकबेट कंटेंट के खिलाफ सख्त रुख अपना चुका है. ऐसे में अगर आप भी YouTube चैनल चलाते हैं तो इस तरह के कंटेट बनाने से बचे नहीं तो आपका चैनल भी बैन हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.