तेलंगाना के महबूबनगर जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां गर्ल्स टॉयलेट में एक मोबाइल फोन (Hidden Camera) वीडियो रिकॉर्ड करते पाया गया. छात्राओं को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया. गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया. इस घटना ने छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि यह हरकत उसी कॉलेज के थर्ड ईयर में पढ़ रहे सिद्धार्थ ने की थी. डीएसपी वेंकटेश्वरलू ने बताया कि आरोपी ने बैकलॉग परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन वॉशरूम में रखने की बात स्वीकार की.
सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा के बाद उसका मोबाइल फोन गायब हो गया था, जिसकी शिकायत उसने प्रिंसिपल से भी की थी. इसके बाद, छात्रों को वही मोबाइल गर्ल्स टॉयलेट में मिला, जिसमें उसका एटीएम कार्ड भी था.
घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की. छात्र संगठनों ने प्रिंसिपल और पुलिस के समक्ष इस घटना को गंभीरता से उठाया. पुलिस ने आरोपी के फोन से वीडियो डिलीट कर दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी.
इस घटना ने कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. गर्ल्स टॉयलेट में मोबाइल कैमरा मिलना एक गंभीर लापरवाही को दिखाता है. ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉलेज प्रशासन से भी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की अपील की है. छात्राओं ने भी इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.