अडाणी ग्रुप ने रिश्वत की खबरों को बताया गलत, विपक्ष जांच की मांग पर अड़ा, कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी
Gaurav Barar November 28, 2024 7:39 AM IST
Adani Row: अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है.