चंडीगढ़-अमृतसर से जामनगर तक... Air India ने 15 मई तक कैंसिल की सभी फ्लाइट, देशभर के 24 एयरपोर्ट भी बंद
Anjali Karmakar | May 9, 2025, 11:23 PM IST
Air India Indigo Travel Advisory Latest Update: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में ऐहतिहातन कई एयरलाइंस ने अपनी सर्विस कैंसिल कर दी हैं.
