सोते समय शख्स ने निगल लिए नकली दांत, डॉक्टरों को करनी पड़ गई फेफड़े की सर्जरी
Tanuja Joshi December 15, 2024 4:40 PM IST
52 साल के व्यक्ति का डेंटल सेट उखड़ गया और सोते समय उसने अपने नकली दांत निगल लिए. नकली दांत उसके फेफड़े में फंस गया था. जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसे निकाला.