आयुष्मान की 'थामा' बनी करियर की सबसे बड़ी ओपनर, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी मचाया तहलका
Pooja Batra | Oct 22, 2025, 11:51 AM IST
बॉलीवुड में हर साल दीपावली के मौके पर बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनसे दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्ममेकर्स को भी काफी उम्मीदें होती हैं. साल 2025 की दीपावली भी कुछ ऐसी ही साबित हुई, जब दो बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराईं.











