अजान विवाद पर महाराष्ट्र सरकार का अहम फैसला, बिना अनुमति नहीं लगा सकेंगे लाउडस्पीकर
Avinash Rai April 18, 2022 1:16 PM IST
किसी भी धार्मिक स्थानों पर लाउड स्पीकर लगाने से पूर्व राज्य सरकार से अनुमति लेनी अनिवार्य है. खास बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए जाने को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही थी.