'डांस नहीं आता था, फिर भी सब पर भारी पड़ते थे', संजय दत्त पर उर्मिला मातोंडकर का खुलासा
Pooja Batra | Jun 29, 2026, 4:59 PM IST
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में अभिनेता संजय दत्त के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. दरअसल, वह इस शो में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आई थीं. जैसे ही संजय दत्त का नाम लिया गया, उर्मिला ने उनके डांस से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया.











